/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/aaj-ka-rashifal-18-february-2026-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-2026-02-17-15-56-12.jpg)
Aaj ka Rashifal 18 February 2026 Mangalvar Wednusday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 18 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि बुधवार के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष वालों को क़ानूनी मामलों के चलते तनाव हो सकता है। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले बहुत गंभीरता से सोच लें। अगर नौकरीपेशा हैं तो आपके काम करने के तरीकों से सहकर्मी परेशान रहेंगे। आपके द्वारा किए गए कामों में सफलता मिलेगी। उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अनुकूल रहेगा। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। व्यापार में आपको लगाया पैसा फायदेमंद हो सकता है। किसी कन्या को कपड़े दान करने से लाभ होगा। आपके जीवन में शुभ अवसर मिलेंगे। आपको व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहना होगा।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए दिन ख़ुद को बेहतर करने वाला रहेगा। यदि कहीं निवेश करने वाले हैं तो आपको पैसे लगाने से पहले लोगों की सलाह ले लेनी होगी। आपकी मौलिक और अनुभव काम में सफलता दिलाएंगे। पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। साझीदारी में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छे मौक़े आएंगे।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए दिन लव लाइफ के हिसाब से खास रहेगा। आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। हालांकि इसमें परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कहीं बाहर काम करने का मौका मिलेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। चोट चपेट की आशंका है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us