Aaj Ka Rashifal 16 Feb: मेष को कारोबार में नुकसान की आशंका, कर्क की किसी खास व्यक्ति से हो सकती है मुलाकात, वृषभ-मिथुन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 16 February 2026 Monday Somvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 16 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

new poster 1 (56)

Aaj ka Rashifal 16 February 2026 Monday Somvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 16 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा, साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। सोमवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी रहेगी। इस दिन महाशिवरात्रि भी है। ऐसे में क्या धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों पर क्या भगवान शिव की कृपा बरसेगी।  चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

मेष राशि दैनिक राशिफल  

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सेहत को लेकर आप थोड़ी सावधानी बरते। साथ ही बेवजह की भागदौड़ से बचें। वहीं आज कारोबार में नुकसान की आशंका है, इसलिए कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और घर-परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज आपकी जीवनसाथी से भी किसी बात पर तकरार हो सकती है। आज का भाग्यशाली अंक 9 और रंग लाल रहेगा।  आज उपाय के तौर पर आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल  

वृषभ राशि वालों का आज स्वास्थ्य थोड़ा ख़राब रह सकता है। ऐसे में आपको मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। आज आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। वहीं व्यापार की बात करें तो नया काम शुरू करने या बड़ा जोखिम उठाने से बचें। परिवार में जीवनसाथी से मतभेद और भाई-भतीजे से विवाद की संभावना है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और रंग सफेद रहेगा। आज उपाए के लिए छोटी कन्याओं को मिश्री या फिर सफेद मिठाई खिलाना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल  

मिथुन राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आज आपका कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अगर आपकी सेहत की बात करें तो हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। लेकिन व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। वहीं परिवार में किसी शुभ और  मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। साथ ही धार्मिक यात्रा के संकेत हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और रंग हरा रहेगा। उपाए के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 2026: धनु आज किसी साजिश या धोखे से रहे सतर्क, मकर के वाहन खरीदने के योग, पढ़ें मकर कुंभ दैनिक राशिफल

कर्क राशि दैनिक राशिफल  

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में लाभ दिला सकती है। कारोबार में नई शुरुआत या फिर बड़ी डील मिलने के योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाग्यशाली अंक 2 और रंग दूधिया सफेद या चांदी रहेगा। आज आप शिवलिंग पर जल चढ़ाकर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 2026: सिंह को व्यापार में मिल सकता है नया ऑफर, कन्या को मिलेगी कोई खुशखबरी, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article