Aaj Ka Rashifal 2026: धनु आज किसी साजिश या धोखे से रहे सतर्क, मकर के वाहन खरीदने के योग, पढ़ें मकर कुंभ दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 16 February 2026 Monday Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 16 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है

new poster 1 (54)

Aaj ka Rashifal 16 February 2026 Monday Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 16 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा, साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। सोमवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी रहेगी। इस दिन महाशिवरात्रि भी है। ऐसे में क्या धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों पर क्या भगवान शिव की कृपा बरसेगी।  चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों का आज स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। आज आप किसी तरह की साजिश या फिर धोखे से सतर्क रहे। आज आपके व्यापार में नुकसान के योग हैं। इसलिए नए काम की शुरुआत को अगर टाल देंगे तो बेहतर होगा। परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है। ऐसे में वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 और रंग महरून रहेगा। वहीं उपाए के लिए आज पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आपको आपकी सेहत में भी सुधार महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या फिर प्रशंसा मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।  आज आपका भाग्यशाली अंक 3 और रंग पीला रहेगा। उपाए के लिए आज आप केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि  वालों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपके परिवार में संतान को नौकरी मिलने जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  इसके साथ ही आज आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा और मांगलिक कार्य का योग बनेगा। लेकिन है आज आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन माहौल सकारात्मक रहेगा। कुंभ राशि को नया वाहन या घर खरीदने के संकेत हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 और रंग काला या आसमानी रहेगा। उपाए के लिए आज आप गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए आज का मिलझुला रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे और कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नई योजना बनने के साथ  कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के योग हैं। घर में मांगलिक कार्य और नया वाहन खरीदने के संकेत हैं।  आज आपका भाग्यशाली अंक 3 और रंग सुनहरा या पीला रहेगा। उपाए के लिए केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल का दान करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article