Maha Shivratri Rashifal 2026: सिंह वालों को खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कन्या के काम की होगी तारीफ, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 15  February 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 15 February Mahashivratri 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  15 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। रविवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी रहेगी। इस दिन महाशिवरात्रि भी है। ऐसे में क्या Singh Kanya Tula Vrashchik राशि वालों पर क्या भगवान शिव की कृपा बरसेगी।  चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।


सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह रााशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात खास हो सकती है। जो आपको काम में मदद कर सकता है। नए विचारों पर काम करेंगे। आपको मुनाफा देने वाला दिन रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है। लक्ष्य पर फोकस करके काम करेंगे तो परिणाम पक्ष में होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप आसानी कर पाएंगे। आलस को टालने की आदत डाल दें। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या वालों के लिए रविवार महाशिवरात्रि का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग ​मिलेगा। तरक्की के नए रास्तें मिलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे बॉस आपको प्रशंसा देंगे।

यदि राजनीति से जुड़े हैं तो आपको नया अनुभव काम कराएगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार में आपके सुख शांति बनी रहेगी। उलझनों को खुद से दूर रखेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। कुछ समय के लिए परेशानियां आ सकती हैं। सामाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बढ़िया रहेगा। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने की सलाह आपको दी जा रही है। 
अपनी जरूरी संभाल कर रखें। यदि आप कारोबारी हैं तो गतिविधियां तेज रहेगी। हालांकि लेनदेन संबंधी मामलों में आपको सावधानी रहने की जरूरत है। ​यदि आप स्टूडेंट्स हैं तो दिन अच्छा रहेगा। अधूरे काम पूरा करने में बिजी रह सकते हैं। आपको बहसबाजी से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। 

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार महाशिवरात्रि का दिन शानदार रहने वाला है। आपका विनम्र व्यवहार सबको खुश करेगा। किसी भी चुनौती का आप डटकर सामना कर पाएंगे। व्यस्तता के बावजूद आप व्यक्तिगत कार्यों को भी बड़ी आसानी से दूर कर पाएंगे। 15 फरवरी को लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। खर्चों के साथ-साथ आपको अपनी आर्थिक स्थिति भी देखकर चलनी होगी। व्यापारियों को व्यापारिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article