Aaj ka Rashifal 10 March 2026: मेष वाले आलस से रहें दूर, वृष को मिलेगा मेहनत का फल, मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 10  March 2026   mesh vrash mithun kark  Dainik Rashifal astrology Hindi news

Aaj ka Rashifal 10 March 2026 Mesh to Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 10 मार्च को  ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष पर मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

मेष (Aries) दैनिक राशिफल 

aaj ka rashifal mesh

मंगलवार का दिन की कुछ नया करने को प्रोत्साहिक करेगा। आलस्य से दूर रहें। समय से पहले काम करने की आदत डाल दें। काफी दुविधा रह सकती है। कामकाज को लेकर नई बातें सुनने को मिल सकती हैं साथ ही इस दौरान कुछ घूमने के मौके परिवार के साथ बनेंगे। आध्यात्मिक या कुछ धार्मिक कामों में भी इस दौरान शामिल होने का अवसर होगा।

वृषभ (Taurus) दैनिक राशिफल 

aaj ka rashifal vrash rashi

वृषभ राशि वालों के लिए मंगलवार को घर और बाहर नए काम करने की स्थिति निर्मित होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने लगेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मन खुश रहेगा। आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लें। बचत पर ध्यान दें। 10 मार्च को धैर्य और समझदारी से काम लें। 

मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल

aaj ka rashifal mithun rashi

मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार नौकरी या व्यापार में किए गए प्रयास इस समय सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। वैसे इस दौरान कुछ मामलों में अपनों के साथ भी प्रतिस्पर्धा का माहौल भी बना रह सकता है। कुछ न कुछ काम आप के जिम्मे अधिक आ सकते हैं जिससे भाई बहनों के साथ बहस हो सकती है। कामकाज में ध्यान बना के रखें क्योंकि इस दौरान आप कुछ मामलों में लापरवाही न करें। 

कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल

aaj ka rashifal kark rashi

कर्क राशि वालों को परिवार में किसी शुभ काम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस दौरान रचनात्मक रहते हुए आप कुछ बदलाव करने के मूड में भी हो सकते हैं। बस इस दौरान सेहत  का ध्यान रखें और खानपान संतुलित रखें। मंगलवार को विचारों में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको रचनात्मकता लाभ देखने को मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। 

सिंह (Leo) दैनिक राशिफल

Singh

मंगलवार को घर की जरूरतों पर खर्च बना रह सकता है। कुछ रख-रखाव के काम भी हो सकते हैं। बच्चों की जिद्द के चलते माता-पिता अतिरिक्त धन खर्च करने में भी आगे होंगे। दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा। धैर्य से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचना होगा। 

कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल

Kanya

कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आत्मविश्वास को बढ़ाएगार। छोटी मोटी व्यापारिक यात्रा हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आप पर रहेगी इसलिए धैर्य के साथ काम करें। नए संपर्क आपको लाभ दिलाएंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: Margi Guru 2026: मिथुन में मार्गी हुए गुरु, बदलेगा मौसम, 20 मई को उच्च के होकर मचाएंगे धमाल, क्या होगा आप पर असर 

तुला (Libra)दैनिक राशिफल

tula

तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शुरुआती तौर पर अच्छा रहेगा। आपके जीवन में स्थितियां सामान्य होने लगेगीं। कामकाज में आपके प्रयास अच्छे परिणाम देंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहनेे वाला है। प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए तैयारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। निर्णय लेने में संतुलन का ध्यान रखें। व्यापार में आपको नए अवसर मिलेंगे। 

वृश्चिक (Scorpio)दैनिक राशिफल

aaj ka rashifal vrashchik 21 february

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मन उत्साहित करेगा। बेचैनी हो सकती है। दिन स्थितियों से प्रभावित रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के सहयोग से आपके काम बनने लगेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति आएगी। पैसों के मामलों में बहुत सोच-समझकर कदम उठाएं। मंगलवार का दिन सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ाएगा। 

धनु (Sagittarius)दैनिक राशिफल

Dhanu

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन इस समय कार्यक्षेत्र में कुछ काम की अधिकता बनी रहने वाली है। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है जिससेम शायद आप का मत दूसरों को ज्यादा पसंद न आए इसलिए धैर्य से काम लें। आज व्यर्थ की दौड़-भाग भी अधिक बनी रह सकती है जो थकान को बढ़ा सकती है। इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। 

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल

Makar

मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिजालुआ रहेगा। दौरान कुछ दोस्तों के साथ काम के चलते आपके 10 मार्च का दिन अनुशासन और मेहनत के साथ काम करने की बात कहता है। नौकरी में सतर्क रहें। दूसरों को काम सौंपने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। ये समय जिम्मेदारियों को निभाने का है। 

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल

Kumbh

कुंभ वालों के लिए मंगलवार का दिन सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए बना सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी भागदौड़ी बनी रहेगी। कुछ सहयोगियों का साथ मिलने से काम समय पर कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। 

मीन (Pisces) दैनिक राशिफल

Meen Aaj ka Rashifal

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन घर के साथ बाहरी कार्यों की जिम्मेदारी भी बढ़ा रहेगा। परिवार में भाई बंधुओं की ओर से कम में मदद मिलेगी। स्थिति संभल जाएंगीं। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। इस समय वैसे कुछ दान से जुड़े कामों या धार्मिक कामों इत्यादि में पैसा लग सकता है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें: जेड प्लांट (Jade Plant) ऐसे बदलेगा आपकी किस्मत, जानें वास्तु टिप्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article