Aaj ka Rashifal 10 Jan 2026: मेष की मेहनत लाएगी रंग, वृष लगाए मां लक्ष्मी को खीर का भोग, बनेंगे काम, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

10 जनवरी शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल.

new poster 1 - 2026-01-09T182716.807

Aaj Ka Rashifal 10 January 2026 Shanivaar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 10 जनवरी साल 2026 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल. aaj ka rashifal 2026 मेष, वृष, मिथुन, कर्क  के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 10 January 2026 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रह सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाने वाली है। व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफे के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आय के नए स्रोत भी बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा, इसलिए थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त का घर आना दिन को खुशनुमा बना सकता है। नए वाहन की इच्छा भी पूरी हो सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 और रंग लाल रहेगा। उपाय के लिए हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृष राशि दैनिक राशिफल 

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। महिलाएं अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताकर रिश्तों में मिठास ला सकती हैं। छात्र पढ़ाई में और बेहतर समझ के लिए अतिरिक्त क्लास ले सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला अनुभव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। निर्माण या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी जरूरी काम को पूरा करने में भाई का सहयोग मिल सकता है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और रंग हरा रहेगा। उपाय के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। रोजगार और आय से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग आपको सफलता दिला सकता है। बिजनेस को लेकर नए और कारगर आइडियाज मन में आएंगे। रचनात्मक कामों में मन लगेगा और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 और रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 10 Jan 2026: सिंह खर्चों पर रखें नियंत्रण, कन्या के लंबे समय से अटके काम होंगे पुरे, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article