/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/aaj-ka-rashifal-10-february-2026-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-2026-02-09-17-25-58.jpg)
Aaj ka Rashifal 10 Feb 2026 Tuesday Mangalvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 10 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह (Leo) दैनिक राशिफल
सिंह राशि के लिए मंगलवार का दिन नेतृत्व, आत्मसंयम और धैर्य में ​संतुलन बनाकर चलने की सलाह दे रहा है। अष्टमी तिथि आपको आत्ममंथन करने की सलाहद दे रहा है। तुला का चंद्रमा आपको सामाजिक संबंधों को मजबूती प्रदान करेगा। विशाखा नक्षत्र आपको साहस और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता प्रदान करता है। करियर को लेकर आपको जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आय में सुधार के संकेत मिलते दिख रहे हैं। दिखावे के खर्च को नियंत्रित करें। यदि लव लाइफ में हैं तो आपको लोगों को नियंत्रण में रखने की आदत बदलनी होगी। सेहत के प्रति संतर्क रहें। हृदय संबंधी परेशानी हो सकती है। आपका लकी कलर सुनहरा, लकी कलर 1 रहेगा।
कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल
कन्या राशि के लिए मंगलवार का दिन आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दे रहा है। चंद्रमा के प्रभाव से आपको भीतर से मजबूत होना होगा। विशाखा नक्षत्र के असर से आप अपने लक्ष्य को लेकर दृढ सं​कल्प्ति रहेंगे। करियर के प्रति सूक्ष्म दृष्टि रखें। आय-व्यय में आपको संतुलन रहना होगा। रिश्तों में स्थिरता आएगी। पाचन या त्वचा से जुड़ी परेशानी आपको हो सकती हैं। आपका लकी कलर हरा और लकी नंबर 4 रहेगा।
तुला (Libra) दैनिक राशिफल
तुला राशि के लिए मंगलवार का दिन संतुलन बनाने वाला रहेगा। भावनात्मक निर्णयों को लेनी में आपमें तेजी आएगी। अष्टमी तिथि को आपके रिश्तों की कलह सामने आ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में साझेदारी और टीमवर्क से लाभ होगा। बड़ों से संतुलन बनाकर चलें। आपके खर्च बढ़ेंगे। सुख सौंदर्या पर खर्च होगा। यदि लव लाइफ में हैं तो आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत के प्रति सतर्क रहें। कमर या पीठ में दर्द हो सकता है। आपका लकी कलर क्रीम और लकी नंबर 6 रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लिए मंगलवार का दिन धैर्य के साथ काम करने की सलाह दे रहा है। इस दिन की तिथि आपको संकेत दे रही हैं कि अपनी गोपनीय बातों को किसी से शेयर न करें। दिन की शुरुआत में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी काम की प्लानिंग में सोच समझकर निर्णय लें। प्रबंधन और रिसर्च से जुड़े मामलों में आपको सुकून मिलेगा। मानसिक थकान महसूस हो सकती है। आपका लकी कलर गहरा लाल और लकी कलर 9 रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us