Surya Gochar 2026 Kumb Effect: दो दिन बाद कुंभ राशि में सूर्य का गोचर,बनेगा बुधादित्य योग, इन पांच राशियों का गुड लक होगा शुरू

Surya Gochar Kumbh 13 Feb 2026 Effec

Surya Gochar 2026 Kumbh Effect Kumbh Sankranti Effect Mesh Vrashchik Kark Dhanuअभी तक मकर राशि में चल रहे सूर्य दो दिन बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का ये राशि परिवर्तन कई तरीकों से खास रहने वाला है। वो इसलिए क्योंकि कुंभ शनि की राशि है और शनि सूर्य पुत्र हैं ऐसे में ग्रहों का ये संयोग कुछ जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। 

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस राशि में बुध (Budh) , शुक्र (Shukra ) , राहु (Rahu) पहले से विराजमान हैं। ऐसे में 13 फरवरी को कुंभ में सूर्य के आ जाने के बाद यहां चार ग्रहों की युति हो जाएगी। तो वहीं बुध और सूर्य के मिलन से एक बार फिर बुधादित्य योग (BudhadityaYog)  बन जाएगा। इसका सीधा असर मौसम पर पड़ेगा। चएि जानते हैं कुंभ में चर्तुग्रही योग किसकी किस्मत चमकाएगा, सूर्य गोचर से मौसम पर क्या असर होगा। 

सूर्य गोचर का मेष से लेकर मीन राशि पर असर 

मेष राशि पर सूर्य गोचर का असर 

सूर्य गोचर इन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ दिलाएगा। आपको धन आने का मामूली योग बनते दिख रहा है। आपकी संतान को लाभ हो सकता है। संतान से आपके सहयोग भी मिल सकता है। 

वृष राशि पर सूर्य गोचर का असर 

वृष राशि वालों के लिए ये समय सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। आपके माता पिता को स्वास्थय लाभ होगा। आपके पिता को कष्ट हो सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यालय में आप सावधान रहने की जरूरत है। 

मिथुन राशि पर सूर्य गोचर का असर 

मिथुन राशि वालों को भाग्य से कोई साथ नहीं मिलेगा। आपकी सफलता में कमी आ सकती है। हालांकि आपके पराक्रम में और क्रोध में वृद्धि हो सकती है। 

कर्क राशि पर सूर्य गोचर का असर 

कर्क राशि वालों के पास धन आने के उत्तम आने के योग हैं। आपको दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी जा रही है। 

सिंह राशि पर सूर्य गोचर का असर 

सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इसके लिए खाने पाने का ध्यान देना होगा। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

कन्या राशि पर सूर्य गोचर का असर 

कोर्ट कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। तभी आपको कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान आपको रिस्क लेने से बचना होगा। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए इस दौरान सावधान रहें। 

तुला राशि पर सूर्य गोचर का असर 

तुला राशि के जातकों को सूर्य गोचर से लाभ होगा। चूंकि तुला सूर्य की नीच राशि है ऐसे में सूर्य को गोचर आप पर मिलाजुला असर दिखाएगा। आपको पास धन आने की उम्मीद है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। 

वृश्चिक राशि पर सूर्य गोचर का असर 

वृश्चिक राशि वालों में नौकरीपेशा वालों को कार्यालय में लाभ हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।  आपकी माता को कष्ट हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें। 

धनु राशि पर सूर्य गोचर का असर 

धनु राशि वालों को कुंभ संक्रांति के दौरान लाभ मिलेगा। आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। परिवार में भाइयों से तनाव हो सकता है। 

मकर राशि पर सूर्य गोचर का असर 

मकर राशि वालों के लिए एक महीना सतर्क रहना होगा। आपको दुर्घटनाओं से आपका बचाव मिलस हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आ सकती है। जिससे आपकी आर्थििक स्थिति में गिरावट आ सकती है। 

कुंभ राशि पर सूर्य गोचर का असर 

कुंभ राशि वालों को कुंभ संक्रांति का एक महीना सेहत के नजरिए से लाभ कारी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है।  लेकिन आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। इसलिए सावधान रहना चाहिए। 

मीन राशि पर सूर्य गोचर का असर 

मीन राशि वालों के लिए दिन कुंभ संक्रा​ंति के 30 दिन मिलाजुला रहेगा। आपको शत्रु शांत रहेंगे। अगर आप विशेष प्रयास करेंगे तो वे भी  पराजित होंगे। हालांकि कोर्ट कचहरी के कार्यों में आपको रिस्क न लेने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Holashtak 2026 Kab se Hain: होलाष्टक इस दिन से होंगे शुरू, गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह कार्य भी आएंगे इस दौरान, जानें क्या हैं इनकी तिथियाँ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article