/bansal-news/media/media_files/2026/01/26/shankh-vastu-tips-2026-01-26-11-48-11.jpg)
Shankh Vastu Tips Colour Size Niyam Puja Ghar: हिन्दू धर्म में शंख का विशेष महत्व होता है। इसे पूजा घर में रखना बेहद शुभ होता है। साथ ही इसे रखने और बजाने से घर से निगेटिव एनर्जी दूर तो होती ही है साथ ही साथ इसस आप पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
ऐसे में जानते हैं कि घर में कौन सा शंख रखना ज्यादा शुभ माना जाता है। इसकी पहचान क्या होती है, शंख को रखने के वास्तु नियम क्या हैं जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से।
घर में कौन सा रंख रखना होता है शुभ
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/26/dakshinavarti-shankh-vastu-tips-2026-01-26-12-06-28.jpg)
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना सबसे शुभ माना जाता है। दक्षिणावर्ती शंख की शुभ क्यों होता है। दक्षिणवर्ती शंख को साक्षात भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है।
भगवान कृष्ण ने कौन सा शंख बजाया था
पंचजन्य शंख बजाकर महाभारत युद्ध के प्रारंभ और धर्मात्माओं की विजय का संकेत दिया। पौराणिक काल में समुद्र मंथन के दौरान जब शंख पहली बार प्रकट हुआ था, तब से ही भगवान विष्णु ने इसे हथियार के रूप में धारण किया था।
शंख को किस दिशा में रखना चाहिए
शंख को हमेशा पूर्व दिशा की तरफ नोक करके रखना चाहिए। घर में भगवान की या मंदिर की दिशा पूर्व होती है। ऐसे में शंख की नोक भगवान की तरफ होनी चाहिए।
असली नकली शंख कैसे पहचाने
असली शंख की पहचान करने के वैसे तो कई तरीके होते हैं। पर आज हम जानते हैं इसके 6 आसान और अचूक तरीके क्या हैं।
1. ध्वनि परीक्षण
शंख को कान के पास लाकर सुनने पर यदि समुद्र की लहरों जैसी धीमी गूंज सुनाई दे, तो शंख असली माना जाता है। यह पहचान का सबसे पुराना और भरोसेमंद तरीका है।
2. खारे पानी का परीक्षण
शंख को नमक वाले पानी में 7 से 10 दिनों तक डुबोकर रखें। असली शंख (CaCO₃) में कोई बदलाव नहीं होता, जबकि नकली शंख टूट या गल सकता है।
3. बनावट और खरोंच परीक्षण
असली शंख की सतह पर प्राकृतिक खरोंचें होती हैं। नाखून से हल्का खरोंचने पर यदि पाउडर निकलने लगे तो शंख नकली हो सकता है।
4. तापमान परीक्षण
शंख को तीन दिन गर्म पानी और तीन दिन ठंडे पानी में रखने पर असली शंख सुरक्षित रहता है, जबकि नकली शंख में दरारें आ सकती हैं।
5. सूर्य प्रकाश परीक्षण
धूप में देखने पर असली शंख हल्का पारदर्शी दिखाई देता है, जबकि नकली शंख पूरी तरह अपारदर्शी रहता है।
6. वजन परीक्षण
हाथ में उठाने पर असली शंख अपेक्षाकृत भारी महसूस होता है। हल्का शंख अक्सर नकली होने का संकेत देता है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें: Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस
कैसा होता है दक्षिणावर्ती शंख
वैसे तो शंख कई तरह के होते हैं लेकिन मुख्य रूप से शंख दक्षिणावर्ती और वामवर्ती शंख मुख्य रूप से माने जाते हैं। घरों में दक्षिणावर्ती शंख रखना और बजाना सबसे शुभ माना जाता है। शंख का जो खुला वाला हिस्सा होता है वह दक्षिण साइड से खुला होता है वह दक्षिणावर्ती शंख कहलाता है।
शंख रखने से क्या होता है
ज्योतिषाचार्य पंडित रामागोविंद शास्त्री के अनुसार घर में शंख रखने से धन धान्य की वृद्धि होती है। घर में सभी तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं। गृह बाधाएं समाप्त होती हैं। दक्षिणावर्ती शंख को साक्षात लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us