/bansal-news/media/media_files/2026/01/22/shani-margi-23-jan-2026-2026-01-22-14-29-57.jpg)
Shani Margi Meen Saturn Transit 23 January Basant Panchani 2026: जनवरी के महीने में एक बार फिर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है। सितंबर से वक्री चाल चल रहे देव शनि 23 जनवरी शुक्रवार से सीधी चाल चलने वाले हैं।
शनि का गोचर हर किसी के लिए खास रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार शनि की वक्री चाल कुछ जातकों को गुड लक लेकर आएगी। जिन जातकों पर शनि (Saturn) की साढ़े साती और अढ़ैया चल रही थी उनके लिए ये समय बेहद खास होगा। चलिए जानते हैं शनि कब मार्गी होंगे, शनि की मार्गी चाल किसे लाभ दिलाएगा।
शनि इस राशि में होंगे मार्गी (Shani Margi)
हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार न्याय के देवता शनि अभी कुंभ राशि में चल रहे हैं। जो मार्गी होकर शुक्रवार 23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन मीन राशि में जाएंगे। इस दिन से शनि की सीधी चाल शुरू हो जाएगी। इसके कुछ दिनों बाद एक बार फिर शनि वक्री होंगे।
शनि की मार्गी चाल से किसे होगा फायदा (Shani Margi Effect)
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जिन जातकों पर शनि की साढ़े साती (Sadhe Saati) और अढ़ैया चल रही है उन्हें शनि की मार्गी चाल से लाभ होगा। इस तारीख से उनके अच्छे दिन यानी गुड टाइम शुरू होगा।
किस पर चल रही है शनि की साढ़े साती
सिंह और धनु
किस पर चल रही है शनि की अढ़ैया
कुंभ, मीन, मेष
क्या होती है मार्गी चाल (What is Margi Chal)
जब भी कोई ग्रह किसी राशि में सीधी चाल चलना शुरू कर देते हैं तो इसे उस ग्रह की मार्गी चाल कहा जाता है। हिन्दू ज्योतिष में बृहस्पति और शनि, बुध, शुक्र, मंगल, ऐसे ग्रह हैं जो अपनी सामान्य गति (मार्गी) के अलावा समय-समय पर उल्टी चाल यानी वक्री भी चलते हैं। सूर्य और चंद्रमा हमेशा मार्गी (सीधी चाल) रहते हैं। आपको बता दें राहु और केतु हमेशा वक्री रहते हैं। वक्री ग्रह अत्यधिक शक्ति प्राप्त कर लेते हैं।
मार्गी चाल में शनि कैसा प्रभाव देंगे (Shami Margi Meen Effect)
ज्योतिष में शनि की चाल खास मानी जाती है। 23 जनवरी से शनि जब मीन राशि में मार्गी होंगे तो वे कुंभ, मीन, मेष, सिंह, धनु राशि वालों के लिए शुभ फल देने लगेंगे। आपके जो भी रुके काम हैं वे पूरे होने लगेंगे। अगर कोर्ट कचहरी में कोई मामला पैंडिंग हैं तो आपको उसमें सफलता मिलने लगेगी।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई: ख़बरें Basant Panchami 2026: इस बार बसंत पंचमी पर नहीं बजेगी शहनाई, कुंडली में हैं कालसर्प दोष, तो जरूर करें ये उपाय
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us