Powerful Shiv Mantra: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, करियर में चाहिए उछाल, तो जरूर करें शिवजी के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप

Powerful Shiv Mantra Maha Shivratri 2026

Powerful Shiv Mantra: 

मां पार्वती और भगवान शिव के विवाह का दिन महाशिवरात्रि इस बार हिन्दू पंचांग के अनुसार फरवरी के दूसरे सप्ताह में आएगा। इसकी तिथि को लेकर आप भी कंफ्यूज न हों। महाशिवरात्रि 2026 इस बार 15 फरवरी रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन कृष्णपक्ष त्रयोदशी तिथि, उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र व्यतिपात योग रहेगा। ऐसे में यदि आप भी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, जीवन में करियर में सफलता पाना चाहते हैं, सक्सेस नहीं मिल रही है, परिवार में विवाद हो रहे हैं, अकाल मृत्यु से रक्षा चाहते हैं, तो इन सभी का उपाय शक्तिशाली शिव मंत्र में छिपा है। च​लिए जानते हैं भगवान शिव के सबसे पावरफुल मंत्र कौन से हैं। 

1.अकाल मृत्यु से रक्षा के लिए महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjaya Mantra)

Shaktishali Shiv Mantra: सावन में जरूर करें शिव के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्रों का जाप, दूर होंगे हर कष्ट

यह मंत्र रोग, भय और दुखों को दूर करने के लिए सर्वोच्च माना जाता है। भगवान शिव के सबसे शक्तिशाली मंत्रों में महामृत्युंजय मंत्र (अकाल मृत्यु से रक्षा और आरोग्य के लिए) माना जाता है। 


"ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।" 

2: शांति, सुरक्षा के लिए, ओंकार मंत्र  

ॐ नमः शिवाय (शांति, सुरक्षा और आध्यात्मिक विकास के लिए) प्रमुख हैं। इन मंत्रों का नियमित जाप, विशेषकर सुबह या सोने से पहले, भय, तनाव और नकारात्मकता को दूर कर साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। 

2. शिव पंचाक्षरी मंत्र (Shiv Panchakshari Mantra)  Mahamrityunjaya  Shiv Panchakshari

यह मंत्र आत्म-शक्ति बढ़ाने और भगवान शिव के आशीर्वाद के लिए सर्वोत्तम है। 

"ॐ नमः शिवाय" 

अर्थ: मैं भगवान शिव (सर्वोच्च सत्ता) को प्रणाम करता हूँ। 

3.आर्थिक तंगी दूर करने के लिए, शिव धन प्राप्ति मंत्र 

"ॐ ह्रीं नमः शिवाय।"

4: मनोकामना पूर्ति के लिए, शिव बीज मंत्र 

"ॐ ह्रौं जूं सः" (इस मंत्र से महामृत्युंजय मंत्र का संपुट किया जाता है)।

5: आंतरिक शांति के लिए, शिव ध्यान मंत्र

"करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा श्रवणनयनजं वा मानसंवापराधं।
विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो ॥" 

शिव मंत्र जाप के नियम 

  • सुबह स्नान के बाद या सोते समय शांत मन से जाप करें।
  • रुद्राक्ष की माला से जाप करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है।
  • इन मंत्रों का जाप किसी भी स्थान या समय पर किया जा सकता है, यह पूर्णतः सुरक्षित और कल्याणकारी है। 
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article