Buri Nazar ke Upay: क्या आपके बच्चों को भी लगती है बुरी नजर, जानें उतारने के लिए हनुमानजी के सिंदूर का अचूक उपाय

Buri Nazar utarne ke Upay totke

Buri Nazar Utarne ke Totke घर में अक्सर बच्चों को बुरी नजर लग जाती हैं। कई लोग इसे बड़े अच्छे से उतार लेते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि हिन्दू धर्म बच्चों के साथ-साथ बड़ों को बुरी नजर से बचाने के उपाय क्या हैं। हनुमानजी के पैरों का सिंदूर बुरी नजर से बचाने में कैसे कारगार साबित होता है। 

बुरी नजर से बचाने के लिए पीली सरसों का उपाय

बुरी नजर उतारने के लिए कोई भी उपाय यदि रविवार और बुधवार को किया जाए तो वह ज्यादा असरदार माना जाता है। इसके लिए आप एक मुट्ठी पीली सरसों ले लें। जिसे नजर लगी है उसके ऊपर से बाएं से दाईं ओर इस सरसों को विषम संख्या में यानी 5, 7 या 11 बार घुमाकर घर के बाहर डाल दें। 

बुरी नजर से बचाने के लिए राई-नोन का उपाय 

ये उपाय काफी पुरानी है। घर में दादी मां के नुस्खों में इस उपाय का जिक्र मिलता है। इसके लिए एक मुट्ठी राई और खड़ा नमक जिसे नोन भी कहते हैं। इन दोनों को मिलाकर सिर के ऊपर से 5 से 7 बार घुमाएं। फिर इसे आग में डाल दें। कुछ लोग इसमें खड़ी लाल मिर्च भी मिला लेते हैं। यदि अग्नि में इसके चटकने की आवाज आए या मिर्ची की धंस न लगें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ये उपाय मैया यशोदा कृष्णजी की नजर उतारने के लिए करती थीं। 

बुरी नजर से बचाने के लिए बजर बट्टू का उपाय 

बाजार में बजर बट्टू एक मोती की तरह मिलता है। बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए इसे काले धागे में बांधकर बच्चों के गले में लटका दिया जाता है। 

बुरी नजर से बचाने के लिए गाय के पूंछ का उपाय 

किसी को भी बुरी नजर लगी हो तो पहले के समय में इसे उतारने के लिए गाय की पूंछ का उपाय किया जाता था। नजर लगे व्यक्ति को गाय की पीछे बिठाकर उसके ऊपर से 7 बार गाय की पूंछ को ऊपर से नीचे की दिशा में घुमाया जाता हैं। ये उपाय मंत्र पढ़ते हुए किया जाता है। 

बुरी नजर से बचाने के लिए हनुमान जी के सिंदूर का उपाय 

बुरी नजर से बचाने  के लिए हनुमान जी के सिंदूर का ये उपाय सबसे कारगार माना जाता है। ये विशेष रूप से बच्चों के लिए किया जाता है। जिस बच्चे को नजर लगी हो उसके माथे पर शनिवार या मंगलवार के लिए हनुमानजी के पैरों का सिंदूर लगा देना चाहिए। जहां तक हो दाए पैर का सिंदूर लगाना शुभ माना जाता है। संकटमोचन हनुमान सभी तरह की बुरी नजर से बचाते हैं। 

बुरी नजर से बचाने के लिए काले धागे का उपाय 

ये तरीका आज भी प्रचलन में हैं। बच्चों के साथ साथ बड़ों को बुरी नजर से बचाने के लिए हाथ और पैर में काला धागा बांध दिया जाता है। इसमें ध्यान रखने वाली बात ये है कि लड़कों का दाएं हाथ में और लड़कियों का बाएं हाथ या पैर में धागा बांधना शुभ होता है। 

यह भी पढ़ें: Shankh Vastu Tips: घर में कैसा शंख रखना होता है शुभ, क्या पूजा वाले शंख को बजा भी सकते हैं, जानें इससे जुड़े वास्तु नियम  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article