Aaj ka Rashifal 30 Nov 2025: सिंह की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, कन्या का निपट सकता है पुराना लेनदेन, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 Nov 2025 Ravivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal:  30 नवंबर 2025 रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Aaj ka Rashifal 30 Nov 2025 Guruvar  Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal

Aaj Ka Rashifal 30 Nov 2025 Ravivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal:  30 नवंबर 2025 रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपका अटका काम पूरा हो सकता है। रविवार को धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आपको सरकारी मामले में सावधानी रहने की जरूरत है। संतान उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे। आप दूसरों की भलाई करना चाहेंगे लेकिन लोग उसे स्वार्थ समझेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता रखने की सलाह दी जा रही है। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य को जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल 

रविवार का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नई प्रॉपर्टी या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं खरीद सकते हैं। घर का माहौल पूजा पाठ में बीतेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। यदि आपका कोई पुराना लेनदेन अटका पड़ा है तो आपको इसे जल्दी निपटा लेना चाहिए। छात्रों को पढ़ाई की समस्याओं पर फोकस करना जरूरी है। आपके जीवन में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां दुर्गा के मंत्र का जाप करने की सलाह दी जा रही है। संडे के लिए आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर हरा रहेगा। 

यह भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 30 Nov 2025: धनु की नौकरी की तलाश होगी पूरी, मकर को तरक्की के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए दिन लाभकारी होगा। रुका धन मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय शुभ है। किसी से उधार लेने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो अच्छा लाभ मिल सकता है। जिम्मेदारियों में ढील न तो ही ही आपके लिए अच्छा होगा। लकी नंबर 9 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको देवी मां को चावल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)  दैनिक राशिफल 

रविवार को आपके खर्चे बढ़ेंगे। ऐसे में आपको आय-व्यय में संतुलन बनाकर रखने की सलाह दी जा रही है। संतान की मेहनत को देखकर आप खुश होंगे। नौकरी में अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है। जरूरत की चीजों पर खर्च होगा, जिससे परेशान हो सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रगृति के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। बाहरी लोगों की सलाह लेने से बचना हेागा। रविवार के लिए आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर मरून रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको काले तिल बहते पानी में प्रवाहित करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: सिंह वाले खरीद सकते हैं प्रॉपर्टी, कन्या को मिल सकते हैं विवाह के प्रस्ताव, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article