/bansal-news/media/media_files/2025/12/16/aaj-ka-rashifal-18-dec-mangalvar-singh-kanay-tula-vrashchik-dainik-rashifal-2025-12-16-16-24-40.jpg)
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025 Budhvar Wednusday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 17 दिसंबर 2025 बुधवार 2025 का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 17 December 2025
सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यदि आप विशेषकर व्यवसाय से जुड़े काम करते हैं तो आपको जीवन में खुशियां आएंगी। एक से अधिक स्रोतों से आपकी आय बढ़ेगी। आपकी तरक्की से घरवाले सम्मान महसूस करेंगे। मन में नए विचार आएंगे , घर के सुख-सौभाग्य पर धन खर्च हो सकता है। बुधवार के लिए आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य देव को जल अर्पित करने से लाभ होगा।
कन्या राशि दैनिक राशिफल (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आप नए तरीके अपनाएंगे। नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी और माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपका पढ़ाई पर फोकस है। ऑफिस में आपकी अच्छे परफॉर्मेंस को लेकर आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपकी लकी नंबर 4 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में गाय को हरा चारा खिलाले की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि दैनिक राशिफल (Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपके प्रभाव में भी वृद्धि हो सकती है। संतान की सफलता से मन खुश रहेगा। व्यापार में दोगुनी वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। घर में किसी परिवर्तन का निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाई के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको देवी दुर्गा को लाल फूल अर्पित करने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (Vrashchik)
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार बढ़िया रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो रुकी योजनाओं को शुरू करने में व्यस्त रहेंगे। विवाह संबंध आपके सफल होंगे। वेब डिजाइनिंग से जुड़े काम करते हैं तो आप कहीं नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बैंक कर्मचारियों को मनपसंद जगह ट्रांसफर मिल सकता है। ज्योतिषी उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर मरून रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us