/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Aaj-ka-rashifal-1-1.jpg)
भोपाल। हर दिनों ग्रहों की बदलती चाल आपकी राशि पर यानि आपके दैनिक जीवन पर कुछ न कुछ असर डालती है। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार राशि के आधार पर बताया जा रहा यह राशि देखते है बुधवार का दिन किसके लिए क्या असर दिखाने वाला है।
मेष राशि — इस राशि के जातकों का आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। इन्हें धार्मिक कार्यों में बाधा आ सकती है। अगर आप निर्माण कार्य करवा रहे है तो आज उसमें भी रुकावटें आएंगी। अत: ध्यान रखें। संतान को कष्ट हो सकता है।
वृष राशि — इस राशि के जातकों को आज शारीरिक सुख मिलेगा। परन्तु पत्नि को पीड़ा हो सकती है। अत: पत्नि का ध्यान रखें। आज आपके भाइयों को भी कष्ट हो सकता है।
मिथुन राशि — मिथुन राशि के लिए शारीरिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज शारीरिक सुख मिलेगा। विरोधी भी आज पराजित होंगे। धार्मिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं।
कर्क राशि — इस राशि के जातकों को आज शारीरिक पीड़ा हो सकती है। अत: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके विपरीत आज इनकी मान—प्रतिष्टा और यश में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह राशि — सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला असर दिखाने वाला रहेगा। शुभ कार्यों में इनका धन व्यय होगा। कहीं यात्रा पर जाना पड़ जाना स​कता है। ​आज दिनभर आपको व्यर्थ की चिंता सता सकती है।
कन्या राशि — अगर आप भूमि क्रय करने का विचार कर रहे हैं तो सावधानी रखें। मानसिक चिंता सता सकती है। वाद—विवाद से दूर रहें।
तुला राशि — तुला राशि के जातक आज शारीरिक रूप से स्थ्वस्थ्य महसूस करेंगे। वाहन भय हो सकता है। अत: वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जा रही है। पत्नि को पीड़ा हो सकती है।
वृश्चिक राशि — इस राशि के जातकों को आज अपनी पत्नि का ध्यान रखने के लिए कहा जा रहा है। पत्नि पीड़ा हो सकती है। बुधवार के दिन धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। शारीरिक दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा बीतने वाला है।
धनु राशि — धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला अ​सर दिखाएगा। इन्हें आज शाारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की चिंताएं सता सकती है। वाहन भय बना हुआ है अत: वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जा रही है। पत्नि को पीड़ा हो सकती है।
मकर राशि — मकर राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान पक्ष की उन्नति के भी योग हैं।
कुंभ राशि — इस राशि के जातकों को आज वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। स्वजनों से विवाद हो सकता है। इसके विपरीत आज व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक मान—प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
मीन राशि — इस राशि के जातकों को आज धार्मिक कार्यों में व्यय करना पड़ सकता है। आप​के विरोधी पराजित होंगे। अगर आप कोई निर्माण कार्य करवा रहे हैं तो उसमें बाधा आ सकती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us