Rashifal Today : 12 मार्च दैनिक राशिफल, ये राशि वाले आज रहें संभलकर, इन्हें होगा धनलाभ

भोपाल । 12 मार्च का राशि मेष राशि Horoscop 12 March वालों के लिए व्यापार में लाभ कराने वाला होगा। Rashiphal 12 March ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार यह राशिफल लग्न कुंडली पर आधारित है। जिसमें मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार में लाभ दिलाएगा। तो वहीं मिथुन राशि वालों के लिए भी ये दिन भाग्य का साथ देने वाला होगा।
मेष राशि –
इस राशि के जातकोें के लिए आज का दिन सामान्य है। व्यापार में लाभ होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है।
वृष राशि –
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। राज्य से मदद मिलेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
मिथुन राशि –
इस राशि के जातकों का भाग्य अच्छा रहेगा। व्यापार तथा बैंक से आपको आज लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
कर्क राशि –
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कम अच्छा है। व्यापार में आज कोई निर्णय न लें। शासन से आज आपको कम मदद मिलेगी।
सिंह राशि –
इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से बहुत सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। पेट में पीड़ा हो सकती है।
कन्या राशि –
आज गुप्त शत्रु आप पर आक्रमण कर सकते हैं। उनसे आपको सावधान रहना है। व्यापारिक कार्यों में आज सावधान रहना है। संतान की पढ़ाई में आज बाधा आ सकती है। भाग्य आज आपका कम साथ देगा।
तुला राशि —
इस राशि के छात्रों की पढ़ाई बहुत अच्छी चलेगी। व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा।
वृश्चिक राशि —
आज आपका दिन बहुत अच्छा है। जनता से आपको इज्जत मिलेगी। शेयर मार्केट में आपको फायदा होगा।
धनु राशि –
भाई बहनों से मुलाकात संभव है। भाग्य आज आपका साथ देगा। धन आने की उम्मीद है। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे।
मकर राशि –
इस राशि के जातकों को नेत्र कष्ट हो सकता है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। स्त्रियों से दोस्ती बढ़ेगी। भाग्य ठीक है।
कुंभ राशि –
इस राशि के जातकों के आज का दिन बहुत अच्छा है। शरीरिक आराम मिलेगा। कार्यालय में वाद-विवाद से बचें। नए-नए शत्रु पैदा होंगे।
मीन राशि – इस राशि के जातक आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। व्यापार में लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा।