Rashifal Today: जानिये क्या है आज का राशिफल

Rashifal Today: जानिये क्या है आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज इन 5 राशियों के लिए दिन उत्तम रहने के योग है, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

आज का राशि फल तुला राशि वालों के लिए विरोधियों से संधि कराने वाला है तो वहीं कुंभ राशि के जातकों को आज मुकदमों में सफलता दिलाएगा। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार बताया जाने वाला यह राशि फल राशि के आधार पर है।

मेष राशि — इस राशि के जातकों क आज शरीर में शिथिलता रहेगी। भाई की उन्नति ​होगी। इसी के साथ विरोधी भी पराजित होंगे।

वृष राशि — वृष राशि के जातकों को आज व्यापार से लाभ होगा। विद्या में बाधा आ सकती है। शरीर सुख मिलेगा।

मिथुन राशि — इस राशि के जातकों को आज मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इसके विपरीत आज धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि — इस राशि के जातकों को आज शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। सत कार्यों में आपका धन व्यय होगा। आर्थिक प्रग्रति के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि — इस राशि के जातकों को आज शारीरिक रूप से कष्ट हो सकता है। आज कोई शल्य क्रिया संभव है। पारिवारिक कलह भी हो सकता है। पत्नि को कष्ट संभव है।

कन्या राशि — संतान आदि सुख की प्राप्ति होगी। संतान की उन्नति के भी योग हैंं। शरीर सुख मिलेगा।

तुला राशि — विरोधियों से संधि होगी। कृषि और नौकरी से लाभ होगा। भाई की उन्नति के भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि — आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। दुर्घटना का भय है अत: सावधान रहें। अच्छे कार्यों में व्यय होगा।

धनु राशि — इस राशि के जातकों की पत्नि को पीड़ा हो सकती है। अपव्यय से बचें। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि — मकर राशि के जातकों को आज चोट लगने का डर है। अगर आप निर्माण कार्य करवा रहे हैं तो उसमें बाधा आ सकती है। शरीर सुख मिलेगा।

कुंभ राशि — कुंभ राशि के जातकों को आज मुकदमों में सफलता मिलेगी। उन्नति के भी योग बन रहे हैं। पर आज व्यर्थ की चिंता भी सता सकती है।

मीन राशि — इस राशि के जातकों की पत्नि को पीड़ा हो सकती है। कृषि से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article