19 Feb 2023 Ka Rashifal : मिथुन राशि वालों को आदित्य हृदृय स्त्रोत का पाठ करने से लाभ होगा, क्या हैं आपके उपाय

19 Feb 2023 Ka Rashifal : मिथुन राशि वालों को आदित्य हृदृय स्त्रोत का पाठ करने से लाभ होगा, क्या हैं आपके उपाय

नई दिल्ली। 19 Feb 2023 Ka Rashifal  19 फरवरी को सप्ताह का आखिरी दिन है। यानि रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। पंडित अनिल पांडे के अनुसार यदि मि​थुन राशि वाले आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करते हैं तो इनके लिए फायदा होगा।

मेष राशि 19 Feb 2023 Ka Rashifal 
व्यापार ठीक चलेगा। मानसिक शांति में थोड़ी बाधा आ सकती है। आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने का योग है। खर्च बढ़ेगा। धन आने का योग है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य ठीक-ठाक साथ देगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

वृष राशि 19 Feb 2023 Ka Rashifal 
आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग नहीं प्राप्त होगा। कार्यालय में आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। भाग्य सामान्य है। आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें। आपके पास धन आने का उत्तम योग है। धन प्राप्ति का पूर्ण प्रयास करें जिससे आपको अच्छा धन लाभ हो सके।

मिथुन राशि 19 Feb 2023 Ka Rashifal 
शत्रुओं से मुक्ति संभव है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके माताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। आपके सुख में कमी आएगी। आप आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें एवं प्रातः काल सूर्य देव को जल अर्पण करें। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अच्छा कार्य मिल सकता है। गलत रास्ते से धन आने का कम योग है।

कर्क राशि 19 Feb 2023 Ka Rashifal 
शत्रुओं को परास्त कर कर सकते हैं। उसके लिए भी प्रयास करें। पिताजी के स्वास्थ्य में बाधा आ सकती है। कार्यालय में आपको परेशानी आ सकती है। आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। भाग्य आपका अच्छा कार्य करेगा। भाग्य के भरोसे आप कोई भी कार्य कर सकते हैं। रिस्क वाले कार्यों को रिस्क की गणना कर, इस सप्ताह करने का प्रयास करें। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें।

सिंह राशि 19 Feb 2023 Ka Rashifal 
आपके पत्नी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए शत्रु पैदा होंगे। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें। सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा कठिन समय रहेगा। भाग्य से आपको कम सपोर्ट मिलेगा। दुर्घटनाओं में आपको राहत मिलेगी।

कन्या राशि 19 Feb 2023 Ka Rashifal 
आंख संबंधी रोग हो सकता है। कृपया सावधान रहें। आप प्रतिदिन कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है। अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। भाग्य सामान्य है।

तुला राशि
धन आने का सामान्य योग है। कचहरी के 19 Feb 2023 Ka Rashifal  कार्यों को भी टालने का कष्ट करें। आप प्रति दिन भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव तांडव का पाठ करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके संतान को कुछ कष्ट हो सकता है। आपको दुर्घटनाओं से सतर्क रहना चाहिए। विवाह संबंधों में बाधा आ सकती है। प्रेम संबंधों में भी बुरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि
माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। भाइयों से संबंध सामान्य रहेंगे। राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपनी संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि
पिताजी को कष्ट हो सकता है। संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। आप शनिवार को शनि देव की पूजा करें। आपके सुख की मात्रा में वृद्धि होगी। धन का खर्चा भी बढ़ सकता है। भाइयों के बीच में कलह हो सकती है।

मकर राशि
संतान से सहयोग कम प्राप्त होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।आपके सुख में कमी आएगी। आपका भाग्य आपका कम साथ देगा। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। माताजी के स्वास्थ्य के लिए राहु की शांति हेतु उपाए करवाएं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध अति उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि
धन प्राप्ति के लिए आपको थोड़ा प्रयास भी करना होगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कचहरी के कार्यों से थोड़ा बचें। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। आपके लग्न का स्वामी आपके लग्न में बैठा हुआ है। यह एक अच्छा संकेत है। आपके पास धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि
भाग्य आपका उत्तम रूप से साथ देगा। आपका अपने कार्यालय में मान सम्मान बढ़ेगा। आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। मीन राशि का स्वामी गुरु होता है। जो कि इस समय आपकी कुंडली के गोचर में लग्न में विराजमान है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आपको प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में बढ़ोतरी होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। कचहरी के कार्यों में आपको विजय मिल सकती है। भाई बहनों से संबंध सामान्य रहेंगे।

Panchak Feb 2023 : कल से शुरू हो रहे हैं पंचक, कहीं आप भी तो नहीं करते ये भूल

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password