Rashifal 2023 In Hindi : नए साल में पलटी मारेगी इनकी किस्मत, क्या आप भी हैं शामिल, यहां करें चेक

Rashifal 2023 In Hindi : नए साल में पलटी मारेगी इनकी किस्मत, क्या आप भी हैं शामिल, यहां करें चेक

नई दिल्ली। Rashifal 2023 In Hindi  नए साल को शुरू होने में करीब डेढ़ महीना बाकी है। ऐसे में सभी अपने नए साल के भविष्य को लेकर संभावनाएं तलाश रहे हैं कि नए साल में उनकी किस्मत कितना साथ देगी। क्या उन्हें भी मनचाही सफलता मिलेगी या नहीं चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे (8959594400)के अनुसार कैसा बीतेगा उनका आने वाला साल।

मेष —
अप्रैल के बाद आपका भाग्य आपका बेहतर रूप से साथ देगा। परंतु सितंबर 2023 से दिसंबर 2023 तक इस साथ में थोड़ी कमी आएगी। अतः आपको जो भी कार्य भाग्य के भाग्य के कारण नहीं हो रहे हैं उन्हें आप अप्रैल से सितंबर के बीच में करने करने का प्रयास करें। जून और जुलाई के महीने में तथा दिसंबर के महीने में भी आपको भाग्य से मदद मिलेगी।
उपाय-  किसी विद्वान ब्राह्मण से राहु की शांति का उपाय करवाएं।

वृष —
वर्ष के प्रारंभ में आपको भाग्य से काफी मदद मिलेगी। आपके बहुत सारे कार्य कम परिश्रम से ही संपन्न हो जाएंगे। इसके उपरांत भाग्य से आपको मदद करना कम हो जाएगा। जून 2023 से अक्टूबर 2023 तक आपको केवल अपने परिश्रम पर यकीन करना होगा। इस प्रकार भाग्य के सहारे स्थान पर आपको परिश्रम का सहारा ज्यादा लेना चाहिए।
उपाय - आपको चाहिए कि आप पूरे वर्ष शनिवार का व्रत रखें और शनिवार को शनि मंदिर में जा कर पूजा अर्चना भी करें। नीलम टेस्ट करके भी आप पहन सकते हैं।

मिथुन —
वर्ष के प्रारंभ में आपको भाग्य से मदद मिलेगी। बाद में आपके सारे कार्य परिश्रम से ही संपन्न हो पाएंगे। मार्च से आपका भाग्य कम साथ देगा। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना होगा। इस प्रकार भाग्य के सहारे केस्थान पर आपको परिश्रम का सहारा ज्यादा लेना चाहिए।
उपाय- हर शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

कर्क —
अप्रैल तक आपका भाग्य आपकी लगातार मदद करेगा। अप्रैल माह तक आप जो कुछ भी प्रयास करेंगे सभी प्रयास सफल होंगे।आपको सभी पेंडिंग कार्य को संपन्न करने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार से कर्क राशि वालों को किसी भी काम को करने के लिए अप्रैल के बाद विशेष परिश्रम करने होंगे। 28 अक्टूबर के बाद आपका भाग्य आपकी बिल्कुल मदद नहीं करेगा।
उपाय-  गुरुवार का व्रत रखें और राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

सिंह —
वर्ष के प्रारंभिक दिनों में आपका भाग्य सामान्य रहेगा। परंतु सितंबर के महीने से भाग्य से मदद मिलने कमी आ सकती है। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपके भाग्य में सुधार होगा। भाग्य की इस कमी की पूर्ति आप अपने परिश्रम से कर सकते हैं।
उपाय - आपको वर्ष में दो बार राहु और केतु के शांति का उपाय करवाना चाहिए।

कन्या —
मार्च और अप्रैल 2023 में भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। वर्ष की बाकी महीनों में आपका पुरुषार्थ ही आपके कार्यों की सिद्धि का कारण बनेगा। वर्ष के बाकी दिनों में आपको भाग्य से थोड़ी थोड़ी मदद मिल सकती है। संक्षिप्त में आपको वर्ष 2023 में भाग्य पर यकीन नहीं करना चाहिए तथा परिश्रम कर सफलताएं प्राप्त करना चाहिए।
उपाय- शुक्रवार का आपको व्रत रखना चाहिए तथा सायंकाल मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान देना चाहिए। चावल खराब नहीं होना चाहिए।

तुला —
इस वर्ष भाग्य आपका बहुत साथ नहीं देगा। जून और जुलाई के महीने में भाग्य आपको थोड़ी मदद करेगा। आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना होगा। अप्रैल के महीने के बाद भाग्य के कारण आपका कोई नुकसान नहीं होगा। परंतु जनवरी से अप्रैल तक अगर आप परिश्रम नहीं करेंगे तो भाग्य का के कारण नुकसान संभव है।
उपाय -  आपको पन्ना पहनना चाहिए। गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाना चाहिए।

वुश्चिक —
वर्ष 2023 के पूर्वार्ध में आपका भाग्य अच्छे रूप से कार्य करेगा। परंतु वर्ष के मध्य में और अंत में आपको भाग्य से आपको कम मदद मिलेगी। मई और,जून के महीने में भाग्य आपकी बहुत कम मदद करेगा। भाग्य की वजह से आप के अधिकांश कार्य रुक सकते हैं। परंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि आप पुरुषार्थ ना करें केवल भाग्य के सहारे ही बैठ जाएं।
उपाय- आपको चाहिए कि आप मोती की माला धारण करें ।

धनु —
अप्रैल-मई तथा अगस्त एवं सितंबर के महीने में आपका भाग्य आपका साथ देगा। और उसके बाद आपका भाग्य सामान्य हो जाएगा। मई के महीने से आपको भाग्य से मदद मिलने लगेगी जोकि सितंबर महीने तक रहेगी। सितंबर के उपरांत आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको अपने किए गए परिश्रम के अनुपात में ही फल की प्राप्ति होगी।
उपाय-  आपको विष्णु सहस्रनाम का जाप प्रतिदिन करना चाहिए

मकर —
भाग्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। साथ ही खराब भी नहीं है। अक्टूबर के महीने में आपका भाग्य बड़ी तेजी से आपके पक्ष में जाएगा। इसके अलावा सितंबर और नवंबर के महीने में भी भाग्य आपकी मदद करेगा। इस वर्ष आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए। आपको जो कुछ भी मिलेगा अपने परिश्रम से ही मिलेगा।
उपाय-हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी विद्वान ब्राह्मणों को कुंडली दिखा कर पन्ना धारण करना चाहिए।

कुंभ —
वर्ष 2023 में कुंभ राशि के जातकों का भाग्य सामान्य है। जनवरी फरवरी-मार्च तथा दिसंबर माह में आपको अपने भाग्य से मदद मिलेगी। साल के बाकी दिनों में आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा अर्थात आप जितना परिश्रम करेंगे उतना ही आपको फल प्राप्त होगा। ज्यादा रिस्क वाले कार्य आपको एवाइड करना चाहिए।
उपाय - हीरे या अमेरिकन डायमंड की अंगूठी पहने।

मीन —
जनवरी से अप्रैल माह तक आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा। इसके उपरांत नवंबर और दिसंबर के महीने में भी आपको भाग्य से काफी मदद मिलेगी। अप्रैल मई-जून के महीने में भी आपको भाग्य से फायदा मिल सकता है। वर्ष के अंत में भी आपका भाग्य आपका काफी साथ देगा।
उपाय- मंगलवार का व्रत रखें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें।

anil kumar 2

साल 2023 का राशिफल नए साल का होरोस्कोप yearly horoscope 2023 varshik rashifal 2023 today horoscope tamil new year rasi palan 2023 tagalog horoscope scorpio horoscope 2023 rasi palan 2023 Rashifal 2023 In Hindi news in hindi new year rasi palan 2023 to 2023 new year rasi palan 2023 in tamil new year rasi palan 2023 new year rashifal 2023 New Year Horoscope 2023 Vrishchik Rashi : New Year Horoscope 2023 Kumbh Rashi New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi New Year Horoscope 2023 : New Year Career Horoscope 2023 MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka varshik rashifal 2023 mithun new year horoscope 2023 Madhya Pradesh News Hindi kanya rashifal 2023 jan Daily Horoscope 2023 horoscope today horoscope for today' Horoscope for the year 2023 Horoscope for the new year Horoscope for 2023 horoscope 2023 in hindi horoscope 2023 Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news Google Trending News gemini yearly horoscope 2023 free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2023 Daily Horoscope 1 jan 2023 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news Astrology Today In Hindi Astrology Today aries daily horoscope today 2023 का राशिफल बताएं 2023 का राशिफल 2023 zodiac calendar 2023 new year rasi palan 2023 horoscope 2023 astrology forecast 2023 astrology events 2023 astrology chart 2023 astrology
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article