जानिए कौन है Rashid khan? Google क्यों बता रहा अनुष्का शर्मा को राशिद की पत्नी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ दिनों से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके साथ ही हाल ही में उन्हें IPL 2020 के दौरान अपने पति विराट कोहली का हौंसला बढ़ाते हुए देखा गया था। इसी बीच गूगल पर अनुष्का शर्मा सर्च करने पर कुछ ऐसा हुआ कि वे फिर से चर्चा में आ गई हैं।
दरअसल, गूगल पर अफगानिस्तान क्रिकेटर राशिद खान की वाइफ (Rashid Khan’s wife) के बारे में सर्च करने पर गूगल उसका जवाब अनुष्का शर्मा बता रहा है। हालांकि ये बात तो सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं। लेकिन गूगल सर्च पर राशिद खान की पत्नी क्यों दिख रहा है, आइए जानते हैं।
कौन हैं राशिद खान?
राशिद खान अफगानिस्तान के क्रिकेटर हैं और इस वक्त वो अपनी टीम के उप कप्तान भी हैं। बता दें राशिद खान उन 11 क्रिकेटर्स में से हैं जिन्होंने जून 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में खेला था। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी टेस्ट मैच में हिस्सा लिया।
Google search में अनुष्का शर्मा का नाम राशिद खान की पत्नी के रूप में क्यों आ रहा है
दरअसल, ये मामला साल 2018 का है जब प्रशंसकों के साथ एक चैट सेशन में राशिद खान से उनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया था। इस सवाल का जवाब देते हुए राशिद खान ने अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का नाम लिया था। उस वक्त राशिद खान सुर्खियों में आ गए थे। बस यहीं से राशिद खान की पत्नी का नाम गूगल सर्च में अनुष्का शर्मा आने लगा। गौरतलब है कि जुलाई 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान राशिद ने बताया था कि उनकी शादी अभी तक नहीं हुई है।
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से 11 दिसंबर को की थी शादी
अनुष्का शर्मा की करें तो 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली के साथ शादी की थी। अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज पाताल लोक, फिल्म बुलबुल का निर्माण किया। दोनों ही प्रोजेक्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।