/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/lovejihad.jpg)
pc- twitter (@9415Swami)
भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने युवती पर धर्म बदलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब युवती ने धर्म बदलने से मना किया को आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार के लोगों को यह बात बताई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर धारा 376 के साथ धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। शाहजहांनाबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा खान बरेला गांव का रहने वाला है और ऑटो चलाता है।
चार साल पहले हुई थी दोस्ती...
चार साल पहले उसने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की थी। कुछ ही समय पहले युवती जब 20 साल की हुई तो वह उसे अपने साथ दिल्ला भगा ले गया। युवती के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आरोपी ने युवती को अपने साथ दिल्ली में लिवइन में रखा। राजा ने युवती को शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने युवती पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। जब युवती ने धर्म बदलने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसके अपने साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता भोपाल लौट आई। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us