Rape In UP: मानवता शर्मसार, छह वर्षीय भांजी से मामा ने किया बलात्कार, अब गिरफ्तार..

Rape In UP: मानवता शर्मसार, छह वर्षीय भांजी से मामा ने किया बलात्कार, अब गिरफ्तार..Rape In UP: Shame on humanity, six year old niece was raped by maternal uncle, now arrested ..

Rape In UP: हैवानियत की हद पार, आठ साल की मासूम के साथ खेत में दुष्कर्म

बदायूँ। जनपद में थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके रिश्ते के मामा ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम छह वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी वहां पहुंचे उसके रिश्ते के मामा ने उसे जंगल में ले जाकर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में उसे लेकर कोतवाली पहुंचे जहां से उसे चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article