Rape In Delhi: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर बोलीं मालीवाल, कब तक ऐसे ही छोटी बच्चियां हैवानियत का शिकार बनती रहेंगी

Rape In Delhi: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर बोलीं मालीवाल, कब तक ऐसे ही छोटी बच्चियां हैवानियत का शिकार बनती रहेंगी

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में छह साल की बच्ची Rape In Delhi के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद बृहस्पतिवार को देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होने पर सवाल उठाया। पुलिस ने बताया कि त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 34 साल के एक शख्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालीवाल ने ट्वीट किया, ''मयूर विहार इलाके में 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने Rape In Delhi बलात्कार किया। कल से हमारी टीम बच्ची के साथ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कब तक ऐसे ही छोटी बच्चियां हैवानियत का शिकार बनती रहेंगी? क्यों देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होती?''

मयूर विहार की इस घटना से कुछ दिन पहले ही दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नांगल इलाके में एक दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म Rape In Delhi और उसकी हत्या की घटना सामने आई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article