रंगबाज चंबल गर्ल ने बंदूक के साथ शेयर की फोटो तो पड़ोस के लड़के को उठा ले गई पुलिस, जानिए मामला

रंगबाज चंबल गर्ल ने बंदूक के साथ शेयर की फोटो तो पड़ोस के लड़के को उठा ले गई पुलिस, जानिए मामला Rangbaz Chambal girl shared the photo with a gun, then the police took the neighbor boy away, know the matter

रंगबाज चंबल गर्ल ने बंदूक के साथ शेयर की फोटो तो पड़ोस के लड़के को उठा ले गई पुलिस, जानिए मामला

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र डकैतों की वजह से पूरे देश में जाना जाता है। वहीं इस क्षेत्र की लड़कियों की भी बंदूकों से दोस्ती है। दरअसल एक 19 साल की युवती ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ फोटोज शेयर किए। इन फोटोज में वह अपने हाथ कट्टा पकड़े हुए थी। जब उस लड़की के फोटोज वायरल हुए तो यह सूचना क्राइम ब्रांच पुलिस तक भी पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि लड़की उपनगर ग्वालियर के जांजगीर कटरा इलाके की निवासी है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के घर पहुंचकर उससे पूछताछ की।

पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि घर पर कार्यक्रम था। इस फंक्शन में घर के पास ही रहने वाला आकाश प्रजापति नाम का लड़का भी आया हुआ था। यह कट्‌टा उसी लड़के का है। जिसके बाद आकाश को पुलिस ने अरेस्ट कर कर लिया। आकाश पर आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की गई है।

लड़की को दी समझाइश

पूरे मामले में ASP क्राइम राजेश दंडौतिया ने कहा कि फोटो वायरल होने के बाद पुलिस तक यह मामला पहुंचा था। वहीं कार्यवाही करते हुए लड़की को समझाइश देकर छोड़ दिया है वहीं लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article