Rang Panchmi 2022 Kareela Mela : रंगपंचमी 22 मार्च को, यहां जानें कब से कब तक है पंचमी का मुहूर्त

Rang Panchmi 2022 Kareela Mela : रंगपंचमी 22 मार्च को, यहां जानें कब से कब तक है पंचमी का मुहूर्त

नई दिल्ली। होली के बाद एक Rang Panchmi 2022 बार फिर रंग गुलाल के लिए माना Rang Panchmi 2022 Kareela Mela जाने वाला खास दिन रंगपंचमी कल यानि 22 मार्च को मनाई जाएगी। इसी के साथ होली उत्सव की समाप्ति हो जाएगी। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो पहले के रंग पंचमी को ही रंगों के खेलने की शुरुआत होती थी। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए खास माना जाता है। आइए जानते हैं इसकी तिथि और मुहूर्त के बारे में।

रंग पंचमी के मुहूर्त —

रंग पंचमी तिथि — 22 मार्च 2022
रंग पंचमी तिथि प्रारंभ — 22 मार्च सुबह 6:50
रंग पंचमी तिथि समाप्ति — 23 मार्च तड़के 4:20

क्यों है खास रंगपंचमी —

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार पहले के समय में होलिका दहन के बाद रंग पंचमी पर भगवान को रंग लगाकर फिर लोग एक—दूसरे को रंग लगाने की शुरुआत करते हैं। हिन्दु पंचांग के अनुसार मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी होती है। एमपी में इस दिन बड़ा मेला लगता है।

रंग पंचमी का सबसे बड़ा मेला —

रंगपंचमी पर प्रदेश के अशोकनगर में भी इस बार करीला मेला लगेगा। आपको बता दें बीते दो वर्षों से कोरोना के चलते यहां मेला नहीं लगाया गया है। पर इस बार तीन दिवसीय मेला लगेगा। जिसमें 2 हजार पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसे लेेकर कलेक्टर एसपी सहित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password