सीएम मोहन यादव के साथ बाइक चलाएंगे अभिनेता रणदीप हुड्डा: गोल जोड़ चौराहा कोलार रोड से रवाना होगी रैली

Randeep Hooda Bike Rally Bhopal: सीएम मोहन यादव के साथ बाइक चलाएंगे अभिनेता रणदीप हुड्डा: गोल जोड़ चौराहा कोलार रोड से सुबह रवाना होगी रैली

सीएम मोहन यादव के साथ बाइक चलाएंगे अभिनेता रणदीप हुड्डा: गोल जोड़ चौराहा कोलार रोड से रवाना होगी रैली

Randeep Hooda Bike Rally Bhopal: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रम रखा जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा शामिल हो रहे हैं। राजधानी भोपाल के कोलार रोड से बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली कोलार के जंगल से होते हुए रातापानी सेंचुरी के पास समाप्त होगी। इसके बाद शाम को रविंद्र भवन में विरासत से विकास के जनकल्याण अभियान में शामिल होंगे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1867206969117036618

1 साल पूरा होने पर कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक जनकल्याण अभियान और 11 से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा। प्रदेश के मंत्रीगण अपने प्रभार और गृह जिलों में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। जिलों में आयोजित होने वाले शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं मंत्रीगण द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी। सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस अभियान और पर्व की गतिविधियों में भाग लेंगे।

पीएम मोदी को भी किया गया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिसे पीएम मोदी ने खुशी से स्वीकार कर लिया। उन्होंने 24 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने की सहमति दी है। इसके साथ ही, उन्हें मध्यप्रदेश में अन्य कार्यक्रमों के लिए भी आमंत्रित किया गया है, और वे अपने कार्यक्रम तय करके सूचित करेंगे।

यह भी पढ़ें: MP के किसानों को CM Mohan ने दी बड़ी खुशखबरी, 40 लाख अन्नदाताओं को ये तोहफा देगी सरकार!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article