Ranchi Protest Against Nupur Sharma: विवादित बयान पर बिफरे लोग, किया तोड़फोड़ और पथराव

झारखंड। Ranchi Protest Against Nupur Sharma इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आई है जहां पर भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
तोड़फोड़ के साथ जारी पथराव
आपको बताते चलें कि, यहां पर माहौल काफी भड़क गया है वहीं पर कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कहा कि, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्म गुरुओं से बातचीत की गई थी। 3-4 ज़िलों में प्रदर्शन हुआ है लेकिन पुलिस ने संयम और सख्ती के साथ स्थिति को संभाला है। दंगाईयों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारे सारे अधिकरी सुरक्षित हैं।हम प्रयास कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। भारी बलों की तैनाती की गई है। वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामले की जांच की जा रही है।
#WATCH झारखंड: भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया। pic.twitter.com/1wiPQECVGv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2022
0 Comments