Ranchi News: PM की सुरक्षा में चूक, 3 पुलिसक​र्मी सस्पेंड, इन पर गिरी गाज

पीएम मोदी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। उनके काफिले के सामने एक महिला के आने पर तीन पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया गया है।

Ranchi News: PM की सुरक्षा में चूक, 3 पुलिसक​र्मी सस्पेंड, इन पर गिरी गाज

Ranchi News: बीते दिन रांची में हुए बिरसा मुंडा कार्यक्रम में शामिल होने गए पीएम मोदी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। जिसमें प्रधानमंत्री के काफिले के सामने एक महिला के सामने आने पर तीन पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें एक एएसआई भी शामिल है।

क्या था पूरा मामला

दरअसल 15 नवंबर को विधानसभा चुनाव का आखिरी दिन था। पीएम मोदी चुनाव प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। झारखंड के रांची में वे बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी रेडियम रोड से गुजरने के दौरान सुरक्षा घेरे को तोड़कर पीएम की गाड़ी के सामने एक महिला आ गई। जिसके बाद काफिले को रोकना पड़ा। गनिमत ये रही कि महिला को किसी भी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। इस पूरी घटना के बाद एक एएसआई और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

इन पर गिरी गाज

रांची में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के बाद यहां के 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के अनुसार इनमें एएसआई अबु जफर, पश्चिम सिंहभूम, हवलदार छोटेलाल टुडू–IRB – 10 और आरक्षी रंजन कुमार – IRB – 10 का जवान शामिल है।

इसलिए गाड़ी के सामने आई महिला

इस घटना के बाद तीनों पुलिसकर्मियों सहित एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही साथ महिला से भी पूछताछ की गई है। जिसमें बात सामने आई है कि वह घरेलू विवाद के चलते काफी समय से परेशान चल रही थी। वह अपनी पीड़ा पीएम मोदी को बताना चाहती थी। इसलिए सुरक्षा घेरा तोड़ पीएम की गाड़ी के सामने आ गई थी। महिला ने अपना नाम संगीता बताया है।

IMD Alert 2023: 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, इस राज्य में चक्रवाती तूफान देगा दस्तक !

Tulsi Vivah 2023: इस साल कब है तुलसी विवाह, जान लें इस दिन के खास उपाय और मंत्र

Numerology Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में आखिर क्या हैं एंजल नंबर, इस बात के देते हैं संकेत

CG Election 2023: वोटिंग से पहले जानिए चुनाव का सियासी समीकरण, जानिए क्या रहा पिछले 2 चुनाव के नतीजे

CG Elections 2023: नक्सलियों ने बढ़ाई EC की टेंशन, सिहावा में IED ब्लास्ट, कई जगह चस्पाए पर्चे  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article