Ranbir Kapoor-Alia Bhatt First Anniversary : रणबीर-आलिया की शादी एक साल पूरे ! 14 अप्रैल 2022 को रचाई थी शादी

बॉलीवुड के ब्यूटीफुल कपल में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज अपनी शादी के 1 साल पूरे कर रहे है तो वहीं पर उनके साथ एक प्यारी सी बच्ची राहा भी है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt First Anniversary : रणबीर-आलिया की शादी एक साल पूरे ! 14 अप्रैल 2022 को रचाई थी शादी

नई दिल्ली। Ranbir Kapoor-Alia Bhatt First Anniversary बॉलीवुड के ब्यूटीफुल कपल में शुमार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज अपनी शादी के 1 साल पूरे कर रहे है तो वहीं पर उनके साथ एक प्यारी सी बच्ची राहा भी है। कपल ने बीते साल 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी तो वहीं पर इस कपल को इंडस्ट्री के स्टार किड्स के तौर पर जाना जाता है।

रणबीर ने आलिया के लिए कही ये बात

आपको बताते चलें कि, इस खास मौके से पहले रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट के लिए इंटरव्यू में बात की थी। जिस दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया के लिए वह कैसे पति हैं। कहा कि, वह बहुत बेहतरीन पति नहीं है, लेकिन वह बेहतर बनने की ओर अग्रसर हैं और सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा हमें लगता है कि हम अच्छा कर रहे हैं, लेकिन जिंदगी ऐसी है कि वह कभी परफेक्ट नहीं होती। मुझे नहीं लगता कि मैं एक अच्छा बेटा, ग्रेट हसबैंड या भाई हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे ऐसा बनने की इच्छा है। जब तक आप इस बारे में जानते हैं, तब तक यह महत्वपूर्ण है, और तब तक आप सही रास्ते पर होंगे।

ImageImage

काफी समय प्राइवेट रखा था रिश्ता

आपको बताते चलें कि, आलिया और रणबीर की लव स्टोरी दोनों के स्टारकास्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शुरू हुई थी। जिसके पहले भी कपल को साथ देखा जा चुका है। आलिया और रणबीर ने शुरुआत के कुछ वर्षों तक अपने रिलेशन को प्राइवेट ही रखा। हालांकि, इसे ऑफिशियल करने के बाद उन्होंने 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली।गौरतलब है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने 06 नवंबर, 2022 को इस दुनिया में एंट्री ली थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article