Ramjilal Suman Vs Karni Sena: करणी सेना ने सपा सांसद के घर हमले के बाद फिर दी चुनौती, 12अप्रैल को प्रदर्शन की तैयारी

Karni Sena Protest Update. संगठन ने 12 अप्रैल को महाराणा सांगा की जयंती के मौके पर बड़ा प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिसे लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है।

Ramjilal Suman Vs Karni Sena: करणी सेना ने सपा सांसद के घर हमले के बाद फिर दी चुनौती, 12अप्रैल को प्रदर्शन की तैयारी

हाइलाइट्स 

  • करणी सेना ने सपा सांसद के घर हमले के बाद फिर दी चुनौती
  • माफ भी कर देता, लेकिन मेरे पूर्वजों के बलिदानों को चोट पहुंची है
  • 12 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन की घोषणा के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी

 Ramjilal Suman Vs Karni Sena: राज्यसभा सांसद व समाजवादी पार्टी (सपा) नेता रामजीलाल सुमन के आवास पर हुए हमले के बाद करणी सेना ने एक बार फिर चुनौती भरा बयान जारी किया है। संगठन ने 12 अप्रैल को महाराणा सांगा की जयंती के मौके पर बड़ा प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिसे लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है।

सोशल मीडिया पर जारी हुआ नया वीडियो

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा, "आओ आगरा, चलो आगरा! 12 अप्रैल को हम महाराणा राणा सांगा की जयंती मनाएंगे और पत्थरबाजों से भी मिलेंगे। हम गद्दार नहीं, इस देश के हकदार हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं माफ भी कर देता, लेकिन मेरे पूर्वजों के बलिदानों को चोट पहुंची है।" इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी और इसे शेयर किया।

यह भी पढ़ें: UP News: कमीशनखोरी में रुके 8 हजार करोड़ के सोलर प्रॉजेक्ट को हरी झंडी, 5% मांगने के चलते सस्पेंड हुए थे अभिषेक प्रकाश

पुलिस की चिंता बढ़ी

बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के आवास पर पथराव और तोड़फोड़ की थी। इसके पीछे महाराणा सांगा पर सुमन के बयान को बताया जा रहा था। अब 12 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन की घोषणा के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

क्या था विवाद?

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा के बारे में एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया और उनके आवास पर हमला किया। अब संगठन ने एक बड़े जनसैलाब के साथ फिर से आंदोलन करने की चुनौती दी है।

UP Nayab Tehsildar Promotion: उत्तर प्रदेश में 64 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन, तहसीलदार बनाया, लिस्ट देखें किसे कहां भेजा

UP Tehsildar Transfer List

उत्तर प्रदेश में 64 नायब तहसीलदारों को प्रमोशन मिला है। ज्योति वर्मा सीतापुर में नायब तहसीलदार थीं। अब वे प्रयागराज की तहसीलदार होंगी। दीपांकर अयोध्या में नायब तहसीलदार थे। अब वे आगरा के तहसीलदार होंगे। विवेक कुमार बांदा के नायब तहसीलदार थे। अब वे झांसी के तहसीलदार होंगे। पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article