Rameshwar Sharma : पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भेजीं रामायण

इस बात को लेकर मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा Rameshwar Sharma ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामायण भेजा।

Rameshwar Sharma : पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भेजीं रामायण

भोपाल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में एक कार्यक्रम में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने पहुंचे थे। उनके साथ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी साथ ही मौजूद थीं।

जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए

इस दौरान जब ममता को नेताजी पर दो शब्द कहने के लिए बुलाया गया तो वहां मौजूद लोगों ने पीएम मोदी के सामने ही जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर बंगाल की मुख्यमंत्री भड़क गईं और उन्होंने कार्यक्रम में बोलने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा Rameshwar Sharma ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामायण भेजा।

रामायण पाठ की करने की अपील करेंगे

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा आज सुबह 11 बजे युवा सदन मालवीय नगर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामायण की किताब कोरियर किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामायण पाठ की करने की अपील करेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article