MP News : शिवराज सरकार में रमेश चंद्र बने राज्यमंत्री, आदेश जारी

MP News : शिवराज सरकार में रमेश चंद्र बने राज्यमंत्री, आदेश जारी Ramesh Chandra Sharma and Jitendra Jamdar got the status of ministers of state in MP government vkj

MP News : शिवराज सरकार में रमेश चंद्र बने राज्यमंत्री, आदेश जारी

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने दो नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को राज्य सरकार द्वारा राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया। इसके आदेश जारी कर दिए गए। आदेश जारी करते हुए मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति नियम 2012 के नियम 3 (ख) के तहत मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को राज्य सरकार के राज्यमंत्री स्तर का दर्जा प्रदान किया जाता है। बता दें कि इससे पहले सीएम शिवराज ने माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य कर्मचारी कल्याण समिति का गठन किया गया था। इसके लिए समिति के अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। रमेश चंद्र शर्मा लंबे समय से लाखों कर्मचारियों केे आंदोलन को विफल करने में भी सफल रहे हैं।

इसके अलावा राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष जितेंद्र जामदार को मध्य प्रदेश के राज्य सरकार के राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। राज्य शासन द्वारा जितेंद्र जामदार उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद को मध्य प्रदेश के राज्य सरकार के राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया।

https://twitter.com/GADdeptmp/status/1513866926740570113

https://twitter.com/GADdeptmp/status/1513866283376275458

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article