रामभद्राचार्य: लोकसभा चुनाव को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, बताया कितनी सीट जीतेगी भाजपा

रामभद्राचार्य: जगत गुरू राम भद्राचार्य ने लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है, उनके इस बयान से सियासी गलियारों में नए मायने निकाले जा रहे हैं।

रामभद्राचार्य: लोकसभा चुनाव को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, बताया कितनी सीट जीतेगी भाजपा

रामभद्राचार्य: लोकसभा चुनाव को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, बताया कितनी सीट जीतेगी भाजपा

राम भद्राचार्य: जगतगुरु राम भद्राचार्य अपने सियासी बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है।

ये बयान उन्होंने महाशिवरात्रि के दिन मैहर की मां शारदा देवी की ड्योढी में दिया।

 जगत गुरू राम भद्राचार्य ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ये भविष्यवाणी की है, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। 

उनके इस बयान से सियासी गलियारों में नए मायने निकाले जा रहे हैं।

   क्या है राम भद्राचार्य की भविष्यवाणी

publive-image

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 370 पार की भविष्य वाणी कर दी है।

उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कहा कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

   क्या सही साबित होगी लोकसभा की भविष्यवाणी? 

publive-image

जगत गुरु राम भद्राचार्य विधानसभा चुनाव के दौरान भी मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने की भविष्य वाणी कर चुके हैं।

 जो बीजेपी के प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद सही साबित हुई थी।

 पर इस वार देखना होगा कि क्या लोकसभा चुनाव के आगामी परिणाम को लेकर की गई जगत गुरु राम भद्राचार्य की भविष्य वाणी सही साबित होती है या नहीं।

   300 सीटें जितने का दावा

publive-image

गौरतलब है कि बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी इस बार को चुनाव में 300 से अधिक सीटें जितने का दावा कर रहे हैं।

 मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 350 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर चुकी है।

 वहीं उज्जैन में हेमा मालिनी ने भी 350 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। 

अब जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी 370 से अधिक सीटें जीतने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भी असफल बताया है।

  क्या है BJP का लक्ष्य 

publive-image

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा की सरकार ने इसी कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर से संविधान में दर्ज 370 धारा हटाई थी।

 इसी के आधार पर पार्टी ने अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है।

   कौन है रामभद्राचार्य 

publive-image

रामभद्राचार्य का जन्म 1950 में जौनपुर के खांदीखुर्द गांव में हुआ था।

 चित्रकूट के रहने वाले रामभद्राचार्य प्रख्यात विद्वान, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार,शिक्षाविद्, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु हैं।

 रामानन्द सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं और इस पद पर 1988 से प्रतिष्ठित हैं। 

रामभद्राचार्य चित्रकूट में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़े

Top Hindi News Today: झारखंड लोक सेवा आयोग 16 साल बाद कराने जा रहा पात्रता परीक्षा, भारत ने 64 रनों से जीती सीरीज, इंग्लैंड की टीम ऑल आउट

Miss World 2024 का फाइनल आज, इंडिया से सिनी शेट्टी करेंगी प्रतिनिधित्व ,जज करेंगे रजत शर्मा, संजय लीला भंसाली ‘मिस वर्ल्ड’ के मंच पर करेंगे धमाका

Vande Bharat Train MP: दिल्ली से खजुराहो के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, 12 मार्च को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, शताब्दी से 1.4 गुना किराया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article