Advertisment

विवेक रामास्वामी का बयान, भारत के साथ मजबूत संबंध अमेरिका को दिलाएंगे चीन से आर्थिक ‘‘स्वतंत्रता’’

अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल विवेक रामास्वामी ने कहा कि भारत के साथ मजबूत संबंध अमेरिका को चीन से आर्थिक स्वतंत्रता घोषित करने में मदद करेंगे।

author-image
Bansal News
विवेक रामास्वामी का बयान, भारत के साथ मजबूत संबंध अमेरिका को दिलाएंगे चीन से आर्थिक ‘‘स्वतंत्रता’’

डेस मोइनेस। अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल विवेक रामास्वामी ने कहा कि भारत के साथ मजबूत संबंध अमेरिका को चीन से आर्थिक ‘‘स्वतंत्रता’’ घोषित करने में मदद करेंगे।

Advertisment

रामास्वामी ने अंडमान सागर में सैन्य संबंध समेत भारत के साथ मजबूत रणनीतिक संबंधों की भी वकालत की। बता दें कि रामास्वामी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन पार्टी के सबसे कम आयु के दावेदार हैं।

आयोवा की यात्रा पर है रामास्वामी

वह इस समय आयोवा की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। आयोवा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने के वास्ते प्राइमरी चुनाव की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी।

आर्थिक रूप से अमेरिका चीन पर है निर्भर

रामास्वामी ने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के मजबूत संबंध चीन से स्वतंत्रता घोषित करने में मददगार हो सकते हैं। अमेरिका आज चीन पर आर्थिक रूप से निर्भर है, लेकिन भारत के साथ मजबूत संबंधों की मदद से चीनी संबंधों से आजादी घोषित करना आसान हो जाएगा।’’

Advertisment

भारत के साथ होने जाहिए मजबूत संबंध

उन्होंने कहा कि अमेरिका को अंडमान सागर में सैन्य संबंध समेत भारत के साथ मजबूत रणनीतिक संबंध भी रखने चाहिए। यदि आवश्यक हुआ तो भारत मलक्का जलडमरूमध्य को अवरुद्ध कर सकता है, जहां से वास्तव में चीन को अधिकतर पश्चिम एशियाई तेल की आपूर्ति मिलती है। इसलिए अमेरिका-भारत संबंधों में ये सुधार के वास्तविक क्षेत्र हैं।

रामास्वामी ने बताया, ‘‘मुझे लगता है कि यह अमेरिका के लिए अच्छा होगा और यही कारण है कि मैं इसे ध्यान में रखकर नेतृत्व करूंगा।’’

रामास्वामी की लोकप्रियता में हुई बढ़ोतरी

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने के दावेदारों की पहली बहस में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अरबपति भारतीय-अमेरिकी उद्यमी रामास्वामी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है। उन्हें लोकप्रियता रेटिंग संबंधी सर्वेक्षणों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरा स्थान मिला है।

Advertisment

भारत और अमेरिका के संबंधों का किया समर्थन

भारतीय मीडिया के साथ पहले संवाद में रामास्वामी भारत और अमेरिका के बढ़ते संबंधों के मजबूत समर्थक नजर आए।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) भारत के लिए एक अच्छे नेता रहे हैं और मैं भारत एवं अमेरिका के संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

मातृभूमि में को बना रहे असुरक्षित

रामास्वामी ने कहा कि अमेरिकी विदेश नीति की प्रमुख चुनौती यह है कि हम मातृभूमि की रक्षा नहीं कर रहे। हम ऐसे युद्ध लड़ रहे हैं, जो अमेरिकी हितों को आगे नहीं बढ़ाते और हम मातृभूमि को वास्तव में असुरक्षित बना रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यूक्रेन में संलिप्तता जारी रखना अमेरिका के लिए एक गलती है। इससे अमेरिका के राष्ट्रीय हित नहीं पूरे होते।

Advertisment

रामास्वामी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसके विपरीत इससे वैश्विक मंच पर अमेरिकी विश्वसनीयता को वास्तव में नुकसान होगा। अमेरिका को कम्युनिस्ट चीन पर ध्यान देने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सबसे बड़ा खतरा है। सीमा पर रक्षा क्षमताएं बढ़ाने के साथ मातृभूमि की रक्षा करना घरेलू स्तर पर सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

रामास्वामी के हैं दो बेटे

रामास्वामी के दो बेटे कार्तिक और अर्जुन हैं। उन्होंने उनके परिवार के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘वे (रामास्वामी के बेटे) हमारी इस यात्रा को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं, कार्तिक कह सकता है कि उसके पिता राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल हैं। मैं नहीं जानता कि क्या उसे इस बात की समझ है। वह केवल तीन साल का है, लेकिन मुझे लगता है कि उसे इतना पता है कि यह बात महत्वपूर्ण है।’’

रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उनकी दावेदारी में भारतीय-अमेरिकियों की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि मैं उन प्रवासियों की संतान हूं, जो बिना पैसे के इस देश में आए थे और जिन्होंने कम उम्र में सफल होने के अमेरिकी सपने को जिया। इससे इस देश में मेरा दृढ़ विश्वास पैदा होता है। यह मुझे इस बात की निश्चितता देता है कि अमेरिका में क्या संभव है।’’ उन्होंने कहा कि वह इसे अगली पीढ़ी को सौंपना अपना कर्तव्य समझते हैं

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Pakistan News: पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई गई, ग्वादर में हमले की कोशिश के बाद लिया फैसला

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत की बड़ी सौगात, ‘अमृता देवी’ होगा जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम

Bollywood news: शाहरुख खान ने फैंस से किया वादा, फिल्‍म ‘जवान’ का जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

Advertisment

Ajab Gajab Facts: पूरे गांव में रहता केवल एक परिवार, केवल 16 लोग हैं यहां की आबादी, जानें कारण और समस्याएं

Kamal Nath: पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान, MP की जनता को दिए 11 वचन, जानें इन 11 वचनों के बारे में

America Presidential Election, America News, Ramaswamy, Vivek Ramaswamy, India, China, Economic Freedom, Andaman Sea, अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव, विवेक रामास्वामी, आर्थिक स्वतंत्रता

india China america news vivek ramaswamy america presidential election andaman sea Economic Freedom Ramaswamy
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें