Advertisment

Rama Ekadashi 2023: इस दिन है राम एकादशी, इन नियमों का रखें विशेष ध्‍यान,सभी मनोकामनाएं होगीं पूरी

Rama Ekadashi 2023: इस साल 9 नवंबर को रमा एकादशी व्रत रखा जाएगा,जो हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है।

author-image
Bansal News
Rama Ekadashi 2023: इस दिन है राम एकादशी, इन नियमों का रखें विशेष ध्‍यान,सभी मनोकामनाएं होगीं पूरी

Rama Ekadashi 2023: इस साल 9 नवंबर को रमा एकादशी व्रत रखा जाएगा,जो हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन होता है।

Advertisment

हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है, साथ ही यह व्रत भगवान विष्‍णु को समर्पित माना जाता है।

रमा एकादशी व्रत के कुछ नियम होते हैं, जिसका पालन करने से भगवान विष्‍णु प्रसन्‍न होते हैं। आज हम इस लेख में इन्‍हीं नियमों के बारे में बता रहे हैं।

क्‍या नहीं करना चाहिए?

शास्त्रों के अनुसार अगर आप कोई भी व्रत रखते हैं, तो इस दौरान आपको तन और मन की सफाई का खास ध्‍यान देने की जरूरत है।

Advertisment

विशेष कर रमा एकादशी पर व्‍यक्ति को झूठ बोलने और किसी के बारे में बुरे विचार नहीं लाने चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।

इन नियमों का करें पालन

पौराणिक कथाओं के अनुसार मान्‍यता है कि एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति को अगला जन्म सरीसृप प्राणी के रूप में मिलता है।

इस दिन तुलसी को भी जल नहीं चढ़ाना चाहिए, कहा जाता है कि एकादशी के दिन माता तुलसी विष्‍णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

Advertisment

रमा एकादशी का महत्व

रमा एकादशी का व्रत हर साल दिवाली से पहले रखा जाता है।  कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस दिन रात्रि के दौरान भगवान विष्णु की विशेष पूजा करने का विधान है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा करने से भक्‍तों को विष्णु लोक में स्थान मिलता है। रमा एकादशी व्रत रखने वाले सभी भक्‍तों की मनोकामनाएं भी भगवान विष्‍णु पूरी करते हैं।

नोट: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना योग्य है, बंसन न्यूज इसकी पुष्‍टी नहीं करता है। किसी भी नियम या उपाय को अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

MP News: तानसेन का शहर और ध्रुपद का जन्मस्थान’ यूनेस्को सूची में शामिल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा  

Varun Tej-Lavanya Tripathi Wedding: शादी के बंधन में बंधे साउथ स्टार वरुण-लावण्या, सामने आई कई तस्वीरें

Arvind Kejriwal: ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, नोटिस को बताया गैरकानूनी

Success Story: सफलता के मुकाम पर हैं डोसा प्लाजा के मालिक प्रेम गणपति, कभी धोते थे बर्तन

Punjab Road Accident: संगरूर में भीषण सड़क हादसा, हादसे में इतने लोग हुए शिकार

Rama Ekadashi 2023, Rama Ekadashi 2023 date, Rama Ekadashi remedies, Rama Ekadashi Importance

Importance of Rama Ekadashi Rama Ekadashi 2023 Rama Ekadashi 2023 date Rama Ekadashi remedies
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें