Ram Rahim: हनीप्रीत के साथ केट काटता दिखा राम रहीम, देखें वीडियो

Ram Rahim: हनीप्रीत के साथ केट काटता दिखा राम रहीम, देखें वीडियो Ram Rahim: Ram Rahim seen cutting the cake with Honeypreet, watch video

Ram Rahim: हनीप्रीत के साथ केट काटता दिखा राम रहीम, देखें वीडियो

Ram Rahim: जहां कुछ दिन पहले ही एक बार फिर रेप का दोषी राम रहीम पेरौल पर जेल से बाहर आया था। जिसके बाद वह अपने आश्रम चला गया था। आश्रम में उसके साथ गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत के साथ परिवार के सदस्य रह रहे है। वहीं अब डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत एक साथ बैठकर केक काट रहे है। इस दौरान हनीप्रीत ने कहा कि जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर आप न मिलते पापा। हनीप्रीत ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर होने की खुशी में हनीप्रीत ने लाइव आकर राम रहीम के साथ केक काटा है।

बता दें कि रेप का दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को 40 दिनों की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से आया है। वह बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में रह रहा है। बताते चलें कि इससे पहले 26 जनवरी को राम रहीम ने भी एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने गणतंत्र दिवस के मौके पर हाथों में तिरंगा लेकर देश को नशामुक्त करने की शपथ ली थी। जब राम रहीम पिछली बार पेरौल पर जेल से बाहर आया था तब उसने अपना नया एल्बम 'देश की जवानी' रिलीज किया था। अपने नए गाने में गुरमीत राम रहीम बेहद अलग अंदाज में दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article