/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/manya-thumbnail-2-Recovered-1-24.webp)
पैरोल का किया विरोध
राम रहीम की पैरोल (Ram Rahim Parole) मिलने का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग (ECI) को चिट्ठी लिखी है। इसमें लिखा कि- अगर राम रहीम जेल से बाहर आया तो चुनाव को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, उसे आचार संहिता के दौरान पैरोल न दी जाए।
11वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम
राम रहीम (Ram Rahim Parole) को कई बार पैरोल मिल चुकी है। साल 2017 में सजा होने के बाद 10 बार पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है।
इसी साल राम रहीम (Ram Rahim Parole) दो बार जेल रिहा हो चुका है। इससे पहले 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। वहीं, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन की पैरोल पर रिहा हुआ था। देश में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव थे।
पिछले साल राम रहीम (Ram Rahim Parole) 20 नवंबर को 21 दिन कि फरलो पर रिहा हुआ था। 25 नवंबर को राजस्थान के विधानसभा चुनाव थे।
पैरोल के लिए दी ये वजह
पैरोल पर रिहाई के लिए राम रहीम (Ram Rahim Parole) की ओर से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आवेदन दिया गया था। इस आवेदन में बताया गया था कि 5 अक्टूबर को राम रहीम के पिता मग्गर सिंह की पुण्य तिथि है। इसके साथ कई और वजह भी लिखी गई थीं।
हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव हैं और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। इसी वजह से राम रहीम (Ram Rahim Parole) की पैरोल को चुनाव से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, इसका प्रभाव 36 सीटों पर पड़ सकता है। बता दें कि राम रहीम, यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहा है।
ये भी पढ़ें...Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, बेहद प्रेरक हैं उनकी सादगी और ईमानदारी के किस्से
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us