Ram Mandir Pujari Satyendra Das: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का हालचाल जाना। सीएम योगी लखनऊ के PGI अस्पताल पहुंचे थे। मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि सेहत में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है। अभी उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा गया है।
सीएम योगी ने डॉक्टरों से कहा- इलाज में कोई कमी ना हो
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास को स्ट्रोक की वजह से न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के ICU में भर्ती किया गया है। सीएम योगी ने मंगवार शाम को अस्पताल पहुंचकर महंत सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जाना। सीएम योगी ने अस्पताल के डायरेक्टर को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आज लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) में पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज के स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की।
प्रभु श्री राम से आचार्य जी के शीघ्र… pic.twitter.com/lcZsS9okgj
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2025
आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन स्ट्रोक अटैक
आचार्य सत्येंद्र दास को रविवार देर रात ब्रेन स्ट्रोक अटैक आया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में एडमिट कराया गया था। पहले उन्हें अयोध्या के सिटी न्यूरो केयर हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था।
ये खबर भी पढ़ें: धार्मिक भ्रांतियां दूर करने के लिए चतुष्पद यात्रा: निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी संजना नंद गिरी का ऐलान
अभी कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं
डॉक्टरों की स्पेशल टीम आचार्य सत्येंद्र दास की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। अभी कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
MP गजब है सबसे अलग है: पानी से भरे कुएं में साथ गिरे शिकार और शिकारी, वीडियो देखें, फिर क्या हुआ…?
MP Tiger Boar Rescue: मध्यप्रदेश में सिवनी के पेंच नेशनल पार्क में शिकारी और शिकार दोनों की जान के लाले पड़ गए। दरअसल हुआ यूं कि अपने एक वक्त के खाने का इंतजाम करने के लिए टाइगर जंगली सूअर के पीछे दौड़ता है। वहीं अपनी जान खतरे में देखकर सूअर सिर पर पैर रखकर भागता है। कशमकश जरा लंबी चलती है और सूअर के सामने आगे कुआं पीछे खाई वाली परिस्थिति आ जाती है। इसी आपाधापी में सूअर रास्ते के कुएं में गिर पड़ता है। पीछे-पीछे टाइगर भी कुएं में छपाक। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…