Ram Mandir: राजधानी में दिवाली सा नज़ारा, राम धुन, भजन और सुंदरकांड से गूंजा भोपाल शहर

Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के महा-समारोह के बीच भोपाल में भी अवध जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। शहर भर में भजन, राम धुन और...

Ram Mandir: राजधानी में दिवाली सा नज़ारा, राम धुन, भजन और सुंदरकांड से गूंजा भोपाल शहर

Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के महा-समारोह के बीच भोपाल में भी अवध जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। शहर भर में भजन, राम धुन और अखंड रामायण की गूंज सुनाई दे रही है।

मंदिरों से लेकर घरों तक सजावट हो गई है और सुबह से विशेष पूजा शुरू हो गई है। भोपाल के कई इलाकों में दोपहर में सुंदरकांड का पाठ और भंडारे होंगे।

सीएम यादव ने की मंदिर में साफ-सफाई

सीएम मोहन यादव ने आज इस विशेष अवसर पर सुबह तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में सफाई की। इसके बाद उन्होंने वहाँ पूजा अर्चना की।

cm-mohan-yadav

इस मौके पर सीएम यादव ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से भारतवंशी उत्साह में हैं। पूरे भारत के साथ-साथ विश्व का वातावरण राममय हो गया है। देश के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्य का है। देश एक नए पर्व की, एक नए सांस्कृतिक अनुष्ठान की अंगड़ाई ले रहा है।

किन्नर समाज ने किया भंडारे का आयोजन

भोपाल के मंगलवारा में किन्नर समाज ने इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया है। इससे पहले उन्होंने रविवार को भजन कीर्तन किए। किन्नर समाज की गुरु सुरैया ने बताया कि राम के प्रति हमारी आस्था बहुत गहरी है। हमारा समाज भी अयोध्या जाएगा।

5100 दीपों से सजा मंदिर

पुराने शहर के बड़वाले महादेव मंदिर में बाबा बटेश्वर का प्रभु श्री राम के स्वरुप में श्रृंगार किया जाएगा। इसी के साथ 5100 दीपों से पूरे मंदिर को सजाया जाएगा।

ram-mandir

गर्भ गृह में रंगोली बनाई जाएंगी और दीपमालाएं जलाई जाएंगी। रात 8 बजे श्रृंगार दर्शन कर महाआरती और प्रसाद बांटा जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

Kanak Bhawan Ayodhya: अयोध्या के कनक भवन का MP से खास नाता, ओरछा से जाकर भगवान राम यहीं करते हैं रात्रि विश्राम

Aaj ka Panchang: सोमवार को बन रहा ये शुभ-अशुभ योग, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्‍की, पढ़ें आज का राशिफल

MP News: सीएम मोहन यादव की अपील, राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को बनाए ऐतिहासिक दिन

Chanakya Neeti: चाणक्य द्वारा सिखाए ये तीन संस्कार जीवन में बनाएंगे आपको सफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article