/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Ram-Navami-2024.jpg)
हाइलाइट्स
मध्यप्रदेश में राम जन्मोत्सव की धूम
रामराजा सरकार को लगेगा भोग
प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम
Ram Navami 2024: मध्यप्रदेश में आज रामनवमी के अवसर पर रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में राम मंदिरों में विशेष आयोजन किया जा रहे हैं।
निवाड़ी जिले के ओरछा में रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मंदिर के द्वार पर खूबसूरत रंगोली बनाई गई है। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली जा रही है। बता दें कि ओरछा में श्रीरामराजा सरकार राजा के रूप में पूजे जाते हैं।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1780431346432651273
वहीं रामनवमी के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल का आभूषण, चंदन, भांग और सूखे मेवों से श्रीराम के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल के मंदिर के तड़के 4 बजे कपाट खोले गए।
महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। साथ ही दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक-पूजन भी किया गया।
9.45 AM
कुश नगर के पहले गेट से शुरू होगी शोभायात्रा
ओरछा में भगवान राजाराम की शोभायात्रा कुछ देर बाद कुशनगर के पहले गेट से शुरू होगी जो कि 12:30 बजे रामराजा दरबार पहुंचेगी। इसके साथ ही हनुमान मंदिर कुशनगर में पूजन-अर्चन किया जा रहा है।
9.30 AM
बच्चों को राम-सीता के रूप में किया तैयार
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/04/Ram-Navami-2024-2.webp)
ओरछा में श्रीराम जन्मोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। यहां बच्चों को राम-सीता, लक्षमण और हनुमान जी के रूप में तैयार किया गया है।
8.15 AM
महाकाल का श्रीराम स्वरूप में श्रृंगार
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/04/Ram-Navami-2024-1.webp)
रामनवमी पर उज्जैन में बाबा महाकाल का आभूषण, चंदन, भांग और सूखे मेवों से श्रीराम के स्वरूप में श्रृंगार किया गया है। बाबा महाकाल के तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए।
भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। साथ ही दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक-पूजन भी किया गया।
8.00 AM
राम महोत्सव पर सजाई गई पूरी ओरछा
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/04/Ram-Navami-2024.webp)
रामनवमी के अवसर पर पूरी ओरछा को बड़े विशेष रूप से सजाया है। विभिन्न प्रकार के फूलों की मालाओं से भवनों को सजाया गया है।
प्रदेशभर में कई जगहों पर होंगे आयोजन
उज्जैन: रामनवमी के अवसर पर उज्जैन के राम मंदिर में पूजन अर्चन के साथ दोपहर 12 बजे आरती की जाएगी।
गुना: इस अवसर पर गुना में शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे प्रताप छात्रावास में अखंड रामायण होगी, इसके बाद पूर्णाहुति होगी।
खंडवा: विश्व हिंदू परिषद आज भव्य शोभायात्रा निकालेगी। इसके साथ ही नवमी के चलते कुलदेवी पूजन के कार्यक्रम होते हैं।
रतलाम: रतलाम में 10 हजार दीपों से राजमहल गेट के बाहर महाआरती की जाएगी। साथ ही 21 हजार लड्डुओं से भोग लगाया जाएगा। बनारस का आरती दल आरती करेगा। इसके साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। राम मंदिर पर जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जाएगा।
जबलपुर: हिंदू सेवा संगठन द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
नर्मदापुरम: राम उत्सव समिति द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह रामदेव मंदिर से शुरू होकर सेठानी घाट स्थित राम मंदिर पहुंचेगी।
भिंड: देवी मंदिरों पर जवारे चढ़ाए जाते हैं। मंदिरों पर श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए एकत्रित होते हैं। हवन पूजन भंडारे आयोजित किए जाएंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us