Rakshabandhan 22 August 2021 : इस बार पंचक में बंधेगी राखी, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पंचकों में राखी बांधना होता है शुभ, जाने कब—कब हैं शुभ मुहूर्त

Rakshabandhan 22 August 2021 : इस बार पंचक में बंधेगी राखी, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पंचकों में राखी बांधना होता है शुभ, जाने कब—कब हैं शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। लोग ऐसा मानते हैं कि पंचकों में Rakshabandhan 22 August 2021 कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करना अच्छा नहीं होता। लेकिन इस बार राखी पंचकों में आ रही है ज्योतिषाचार्यों की माने तो पंचकों में राखी का पड़ना शुभ माना जाता है। ज्योति​षाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार भाई—बहिन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन इस वर्ष 22 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा और इसी दिन सुबह 8.22 मिनट पर पंचक शुरू हो रहे हैं। जो 5 दिन तक रहेंगे। इस बार बहिने अपने भाइयों को पंचकों में राखी बांधेंगी।चौघड़िया के हिसाब से ये शुभ मुहूर्त भी है।

रक्षा बंधन पर होगा श्रावणी उपाक्रम

रक्षा बंधन के दिन ही श्रावणी उपाक्रम भी होता है। जिसमें ब्राहृण 10 पदार्थों से स्नान करते हैं। जिसमें दूध, दही, शहद, भस्मी और मिट्टी आदि से शामिल हैं। इससे ब्राहृण पवित्र होता है। साथ ही उनकी ऊर्जा बढ़ती है। इस स्नान से ब्राहृण के वर्ष भर के दोष दूर हो जाते हैं। इस दिन यज्ञोपवीत यानी जनेऊ भी बदला जाता है।

रक्षाबंधन के मुहूर्त —

सुबह 09.00 से 12.00 बजे तक शुभ मुहूर्त
शाम 04.30 से 6.00 बजे तक राहू काल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article