Raksha Bandhan 2025: आज इतने बजे से लगेगा राहुकाल, जान लें रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025: आज इतने बजे से लगेगा राहुकाल, जान लें रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त raksha-bandhan-2025-shubh-muhurat-time-rahu-kaal-kab-se-kab-tak-hai-jyotish-hindi-news-pds

Raksha-Bandhan-2025

Raksha-Bandhan-2025

Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat Time Rahu kaal kab se kab tak hai: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार आज रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस बार के रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। लेकिन आज रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है।

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि आज राहुकाल कितने बजे से लग रहा है।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Shubh Muhurat) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल सावन बेहद शुभ योग लेकर आ रहा है। राखी बांधने के लिए दिन भर शुभ रहेगा।

रक्षाबंधन पर विशेष योग (Raksha Bandhan Vishesh Yog) 

इस बार रक्षाबंधन पर ग्रह नक्षत्रों का विशेष याग बन रहा है। जो इस बार की श्रावणी को खास बनाएगा। पंडित रामगोविंद शास्त्री ने बताया कि हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार 9 अगस्त शनिवार को पूर्णिमा तिथि, श्रावण नक्षत्र, सौभाग्य योग- 02:15 ए एम, अगस्त 10 तक, बव करण – 01:24 पी एम तक रहेगा।

Raksha Bandhan 2025 Muhurat Time
Raksha Bandhan 2025 Muhurat Time

रक्षाबंधन पर 1 घंटा 40 मिनट का समय अच्छा नहीं संकेत!

हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 अगस्त 2025 शनिवार को सुबह 09:07 से राहुकाल लगेगा। जो करीब 1 घंटा 40 मिनट तक चलेगा। इसकी समाप्ति सुबह 10:47 पर होगी। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ काम को करना, होलिका दहन आदि करना शुभ नहीं माना जाता है। यही कारण है कि 9 अगस्त को पूर्णिमा तिथि पर राहुकाल के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं माना। ऐसे में शनिवार को 1 घंटे 40 मिनट का समय राखी बांधने के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

रक्षाबंधन पर राहुकाल (Raksha Bandhan Rahu kal) 

publive-image

रक्षाबंधन के दिन शनिवार 9 अगस्त को राहुकाल सुबह 09:07 से शुरू होगा जो करीब 1 घंटा 40 मिनट तक रहेगा। इसकी समाप्ति सुबह 10:47 पर होगी।

9 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन(Rakhi kab Hai) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की देर रात 1:24 पर ही आ जाएगी। यानी पूर्णिमा तिथि सूर्योदय में आने के कारण रक्षाबंधन 9 अगस्त को ही मनाई जाएगी।

रक्षाबंधन पर 1 घंटा 40 मिनट का समय अच्छा नहीं संकेत!

हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 अगस्त 2025 शनिवार को सुबह 09:07 से राहुकाल लगेगा। जो करीब 1 घंटा 40 मिनट तक चलेगा। इसकी समाप्ति सुबह 10:47 पर होगी। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ काम को करना, होलिका दहन आदि करना शुभ नहीं माना जाता है। यही कारण है कि 9 अगस्त को पूर्णिमा तिथि पर राहुकाल के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं माना। ऐसे में शनिवार को 1 घंटे 40 मिनट का समय राखी बांधने के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

राखी किस दिन हटाई जाती है? (Rakhi kab Hatani Chahiye)

publive-image

राखी को बांधन के नियम तो होते हैं लेकिन इसे हटाने को लेकर धर्म शास्त्रों में किसी तरह का उल्लेख नजर नहीं आता है। हालांकि इसे लेकर कुछ लोकोप्तियां भी हैं। जिसके अनुसार रक्षाबंधन पर राखी बांधने के बाद इसे जन्माष्टमी पर उतार देना चाहिए। हालांकि कई लोग पूरे साल राखी बांधकर रखते हैं।

क्या 18 अगस्त को बांध सकते हैं राखी (18 August ko Rakhi Bandh sakte Hai) 

कई लोगों के मन में सवाल चलता है कि रक्षाबंधन के बाद कब राखी बांधी जा सकती है, क्या 18 अगस्त को राखी बांध सकते हैं, तो आपको बता दें हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार आएगा। जो लोग रक्षाबंधन के दिन राखी नहीं बांध पाते हैं वे जन्माष्टमी पर राखी बांध सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Rakshabandhan Special: भाई का फर्ज राखी बांधने वाली बहन की रक्षा, इन बहनों ने किडनी देकर की भाई की जीवन रक्षा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article