RajyaSabha Election: राज्यसभा जाएंगे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बीजेपी ने बनाया उम्मीवार

RajyaSabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में खाली हुए राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार का रविवार को ऐलान कर दिया है।

RajyaSabha Election: राज्यसभा जाएंगे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बीजेपी ने बनाया उम्मीवार

RajyaSabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में खाली हुए राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार का रविवार को ऐलान कर दिया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा को राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है।

बता दें, चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही यूपी की खाली सीट पर चुनाव का ऐलान किया था। बीजेपी सांसद हरद्वार के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1698265088032227604?s=20

यूपी की इस सीट पर 15 सितंबर को चुनाव होना है। बता दें क‍ि हरद्वार दुबे (राज्यसभा सदस्‍या भाजपा) का 26 जून को निधन हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था। मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी।

2022 में भाजपा को मिला था प्रचंंड बहुमत

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। भाजपा को मिले बहुमत के कारण ही राज्यसभा में दिनेश शर्मा का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही हरद्वार दुबे की तरह ही दिनेश शर्मा भी ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। बता दें दिनेश शर्मा ने 2017-22 तक तक योगी आदित्यनाथ की सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 

How To Control Anger: गुस्से पर कैसे काबू पाएं, आईए जानें शांत रहने के लिए कुछ टिप्स

Shivraj Singh Chouhan: सीएम शिवराज पहुंचे उज्जैन, जन्म दर्शन यात्रा में हुए शामिल

Rainy Weather Report: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बंगाल में तेज बारिश का असर

Asia Cup 2023 IND vs PAK: बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द, ईशान और हार्दिक ने खेली शानदार पारी

ISRO: चाँद और सूर्य मिशन के बाद अंतरिक्ष की समझ बढ़ाने के लिए एक और परियोजना के लिए तैयार इसरो

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article