Rajya Sabha Elections: सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, मध्य प्रदेश समेत 2 राज्यों के उम्मीदवार अब तक घोषित नहीं

Rajya Sabha Elections: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा।

Rajya Sabha Elections: सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, मध्य प्रदेश समेत 2 राज्यों के उम्मीदवार अब तक घोषित नहीं

हाइलाइट्स

अब राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी

राजस्थान से बुधवार को भरा नामांकन

तीन प्रदेशों के उम्मीदवार अब तक घोषित नहीं

दिल्ली।Rajya Sabha Elections: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा।  इस दौरान सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे।

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का है जो राजस्थान से प्रत्याशी हैं। पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अपने प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है।

    बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह बनाया उम्मीदवार

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह फिलहाल बिहार से ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है।

कांग्रेस के महाराष्ट्र के अपने वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे को प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

    सोनिया गांधी पहली बार जाएंगी राज्यसभा

सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी।

    इन राज्यों के उम्मीदवार नहीं हुए घोषित

कांग्रेस ने फिलहाल मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है और इसकी आखिरी तिथि 15 फरवरी है।

नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article