Rajpal Yadav Birthday:50 साल के हुए एक्टर राजपाल यादव, संघर्ष से लिखी है सफलता की कहानी

Rajpal Yadav Birthday:50 साल के हुए एक्टर राजपाल यादव, संघर्ष से लिखी है सफलता की कहानी

rajpal yadav

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव आज यानी 16 मार्च को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक छोटे से शहर से निकलकर उन्होंने मायानगरी तक का सफर तय किया है। उन्होंने अपने इस सफर में न जाने कितने और कैसे-कैसे बसंत देखे हैं। आज राजपाल जरूर एक कामयाब एक्टर हैं। लेकिन कभी राजपाल फिल्मों से गायब से हो गए थे। ये वक्त उनकी जिंदगी का सबसे कठिन रहा था।

जेल में भी करते थे कॉमेडी

राजपाल ने अपने जीवन में कई उतार–चठाव देखे। उन्हीं में से एक था उनका साल 2018 में जेल जाना। हालांकि उनके जीवन में बाधाएं कितनी भी आई हो, लेकिन उन्होंने हार कभी नहीं मानी। जेल से छूटने के बाद यादव ने खुद अपना अनुभव साझा किया था, उन्होने बताया था कि वे जेल में तीन महीने रहे। लेकिन निराश कभी नहीं हुए। सजा काटने के दौरान लोगों को कॉमेडी करके हंसाया करते थे।

आम कैदियों की तरह रहते थे राजपाल

जेल में जैसे आम कैदी रहते थे, राजपाल यादव भी वैसे ही रहा करते थे। वे बाकि कैदियों के साथ सारे काम भी किया करते थे। उन्होंने तिहाड़ जेल में एक क्लास भी शुरू की थी। जिसका नाम रखा था राजू की पाठशाला। इस क्लास में वो अन्य कैदियों को अपनी कॉमेडी से हंसाया करते थे। साथ ही जो कैदी एक्टिंग सिखना चाहता, उसे एक्टिंग भी सिखाते थे। कैदी भी राजपाल के इस पाठशाला का खूब आनंद उठाया करते थे। राजपाल कहते हैं कि जेल में ऐसी एक्टिविटी होनी चाहिए। वो इसके लिए आगे भी पहल करेंगे।

इस कारण से जाना पड़ा था जेल

गौरतलब है कि राजपाल को 5 करोड़ का एक लोन ना चुका पाने के केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीने की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा था। दरअसल, राजपाल ने साल 2010 में एक्टिंग के साथ डायरेक्शन में भी एंट्री मारी थी। फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए उन्होंने 5 करोड़ रूपये का लोन लिया था। लेकिन वो इस लोन को चुका नहीं पाए। इसके बाद लोन देने वाले शख्स ने राजपाल पर केस कर दिया। केस के बाद कोर्ट में आपसी समझौता हुआ जिसके तहत राजपाल को 10 करोड़ 40 लाख रूपये उस शख्स को लौटाने थे। लेकिन उनकी दी हुई चेक बाउंस हो गई। इसी जुर्म में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल को 3 महीने की सजा सुना दी और उन्हें तिहाड़ जाना पड़ा।

Image source- @Nishant6862

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password