Rajnath Singh: मां पीतांबरा के दरबार में रक्षा मंत्री ने टेका माथा, राष्ट्र रक्षा के लिए 10 मिनट तक की पूजा

Rajnath Singh: मां पीतांबरा के दरबार में रक्षा मंत्री ने टेका माथा, राष्ट्र रक्षा के लिए 10 मिनट तक की पूजा rajnath-singh-defense-minister-bowed-his-head-in-the-court-of-mother-pitambara-worshiped-for-10-minutes-for-the-defense-of-the-nation

Rajnath Singh: मां पीतांबरा के दरबार में रक्षा मंत्री ने टेका माथा, राष्ट्र रक्षा के लिए 10 मिनट तक की पूजा

दतिया। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को मां पीतांबरा के दरबार में माथा टेकने दतिया पहुंचे। बुधवार सुबह दतिया पहुंचे रक्षा मंत्री सिंह करीब 28 मिनट तक मंदिर में रहे और 10 मिनट तक स्वस्तिवाचन के साथ मां की पूजा की। दतिया से सीधे मंत्री सिंह झांसी रवाना हो गए हैं। झांसी में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव 2021 में तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में राजनाथ सिंह शामिल होंगे। झांसी से वे कार से दतिया आए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दतिया में राष्ट्र रक्षा का यज्ञ भी किया है। रक्षा मंत्री की अगवानी करने के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी झांसी पहुंचे थे। रक्षा मंत्री और गृहमंत्री मिश्रा माता के दर्शन करने के लिए मंदिर में गए। पीतांबरा मंदिर से बाहर जाते समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाहर खड़े भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं नेताओं से भी मिले। इस दौरान पूरे समय बेहद अफरा-तफरी मची रही।

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1460873948015435776?s=20

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article