Rajnath Singh: देश में दशहरा की धूम! राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दशहरा, किया शस्त्र पूजन

Rajnath Singh: जहां एक तरफ पूरे देश में दशहरा की धूम मची हुई है वहीं दूसरी ओर राजनाथ सिंह अपने अंदाज में इस पर्व को मना रहे हैं।

Rajnath Singh: देश में दशहरा की धूम! राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दशहरा, किया शस्त्र पूजन

Rajnath Singh: जहां एक तरफ पूरे देश में दशहरा की धूम मची हुई है वहीं दूसरी ओर राजनाथ सिंह अपने अंदाज में इस पर्व को मना रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने इस शुभ पर्व पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एक सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाया।

कई वर्षों से शस्त्र पूजाकरते रहे हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एक अग्रिम सैन्य स्थल पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाया। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर शस्त्र पूजा भी की।

सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा ऐसे समय मनाया है, जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर 3 साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है। सिंह पिछले कई वर्षों से दशहरा के दौरान ‘शस्त्र पूजा’ करते रहे हैं।

भारत-चीन के बीच सालों से टकराव

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में जब केंद्रीय गृह मंत्री थे तब भी वह आज के दिन ‘शस्त्र पूजा’ किया करते थे।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर 3 साल से अधिक समय से टकराव बना हुआ है, जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति की महत्ता

भारत कहता रहा है कि चीन के साथ उसके संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती।

सेना ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों सहित करीब 3,500 किलोमीटर लंबी LAC पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती को काफी बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: 

Dussehra 2023: राष्ट्रपति मूर्मू, PM मोदी और CM शिवराज समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

MP Weather News: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 12.8 डिग्री तक पहुंचा पारा

Vijayadashami 2023: इंदौर में आज 300 स्थानों से निकलेगा RSS का पथ संचलन, 1200 किलोमीट लंबे मार्ग पर होगा कार्यक्रम

MP Congress Third List: कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट जारी, आमला से मनोज मालवे को दिया टिकट

Ravan Dahan: रावण भी हुआ हाईटेक, अट्टहास करते, धुआं उगलते इस रावण का भगवान राम करेंगे वध

dussehra, dussehra news, rajnath singh, rajnath singh in arunachal pradesh

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article