Rajmohan Gandhi: नेहरू के बारें में झूठ फैलाया गया, बोले इतिहासकार राजमोहन गांधी

Rajmohan Gandhi: नेहरू के बारें में झूठ फैलाया गया, बोले इतिहासकार राजमोहन गांधी

Rajmohan Gandhi: आपने अक्सर भारत के पहले प्रधानमंत्री जलाहरलाल नेहरू के बारें में कई बातें सुनी होगी। नेहरू को लेकर राजनीति में खूब चर्चा होती है कि उन्होंने ये किया और ये नही किया। भाजपा के तमाम नेता नेहरू पर आरोप लगाते रहे है कि उनकी वजह से भारत का ये हाल है। यानि मुख्य रूप से उनकी पॉलिसी को लेकर भाजपा उनपर हमलावर रहती है। हाल ही में लेखक, इतिहासकार राजमोहन गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान उन लोगों को घेरा जो नेहरू का अपमान करते है।

बता दें कि इतिहासकार राजमोहन गांधी हिमाचल प्रदेश के कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट कार्यक्रम में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, "आप नेहरू की नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन एक रईस के बारे में गंदी झूठ फैलाकर नीचे मत गिरो।"

उन्होंने कहा, "चौदह साल की जेल एक बहुत लंबा समय है, फिर रिहा होने के कुछ ही समय बाद उनकी पत्नी की मृत्यु हो जाती है। और फिर अच्छे आदमी, महान व्यक्ति, प्रतिभाशाली व्यक्ति के बारे में ये सभी झूठी कहानियां। नेहरू हिमालय से प्यार करते थे। हिमालय विरोध करेगा और पृथ्वी विरोध करेगी विरोध भी आप उनकी नीतियों की आलोचना कर सकते हैं लेकिन आपको झूठ फैलाने का क्या अधिकार है? मैं इस बारे में गहराई से महसूस करता हूं।"

अपने दादा महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए राजमोहन गांधी ने कहा, "गांधी को अब कुछ नहीं होगा, गांधी के सुरक्षित होने का तथ्य मेरी जानकारी से पता चलता है कि वह अब जीवित नहीं हैं। गांधी सुरक्षित हैं।"

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article