Advertisment

रजनीकांत ने राजनीति में प्रवेश करने से किया साफ तौर पर इनकार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चेन्नई, 11 जनवरी (भाषा) अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे और अपने प्रशंसकों से इसपर पुनर्विचार करने के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की अपील की।

Advertisment

अभिनेता के प्रशंसकों ने एक दिन पहले यहां प्रदर्शन करते हुए उनसे अपना फैसला बदलने का अनुरोध किया था। रजनीकांत ने कहा कि वह पहले ही अपना निर्णय उसकी वजह सभी को बता चुके हैं।

अभिनेता ने ट्विटर पर एक बयान में राजनीति में प्रवेश के अनुरोध के लिए प्रशंसकों से कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने की अपील की।

रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हैदराबाद में अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता ने 29 दिसंबर को कहा था कि वह कोरोना वायरस महामारी और अपनी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। अभिनेता ने 2016 में गुर्दे का प्रतिरोपण कराया था और वह रोग प्रतिरोधी क्षमता दबाने के लिए दवा लेते हैं।

Advertisment

भाषा सुरभि शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें