Rajgarh News : शराब के नशे में जलते रावण के नीचे जा बैठा युवक, पुलिस कर्मियों के साथ बचाई जान, देखें वीडियो

Rajgarh News : शराब के नशे में जलते रावण के नीचे जा बैठा युवक, पुलिस कर्मियों के साथ बचाई जान, देखें वीडियो

रिपोर्ट : पंकज शर्मा

राजगढ़। मध्यप्रदेश राजगढ़ जिले Rajgarh News : के पचोर शहर में दशहरे मैदान पर mp breaking news उस समय हंगामा हो गया। जब एक शराबी युवक जलते हुए 51 फिट लंबे रावण के पुतले के नीचे जा बैठा। ऊपर से आग की लपटें नीचे गिर रही थी। गनीमत ये रही कि आसपास खड़े नगर परिषद के कर्मचारी और पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर खींच लिया और घसीटते हुए उसे ले गए। नही तो एक युवक की जान जा सकती थी।

राजगढ़ जिले के पचोर शहर में बुधवार रात को नगर परिषद पचोर के द्वारा बोड़ा रोड़ पर स्थित दशहरा मैदान पर 51 फिट के रावण का दहन का आयोजन चल रहा था। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा रावण में आग लगाई गई और रावण जलने लगा। उसी दौरान भीड़ में खड़ा महेश भिलाला नाम का युवक दौड़ते हुए जलते हुए रावण के नीचे जा बैठा। ये देख कर वह मौजूद लोगों के होश उड़ गए। तभी आसपास खड़े 3 नगर परिषद के कर्मचारी और दो पुलिस कर्मी दौड़े और आग की लपटों के बीच युवक को पकड़ कर खींचा और घसीटते हुए उसे दूर ले गए। हालांकि समय रहते उसे वह से हटाने से एक युवक की जान तो बच गई।

शराब के नशे में था युवक

बताया जा रहा है कि पचोर में जलते रावण के नीचे जाकर बैठने वाला युवक शराब के नशे में धुत था। युवक का नाम महेश भिलाला है और वह पुरानी पचोर इलाके का रहने वाला है। हालांकि पुलिस रात को युवक को पकड़ कर थाने ले गई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article